Breaking News

रायपुर@नवा रायपुर ब्लू वाटर खदान होगी प्रतिबंधित,सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Share


रायपुर,22 अगस्त 2026। नवा रायपुर के नकटी स्थित ब्लू वाटर खदान में लगातार हो रही मौतों को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने अब सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा ने बताया कि ब्लू वाटर खदान को प्रतिबंधित किया जाएगा और खदानों के चारों ओर फेंसिंग कराई जाएगी। इसके लिए बाहर से आई टीम लगातार काम कर रही है। नवा रायपुर के ब्लू वाटर खदान में हादसों के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। अब सरकार ने यहां लोगों की आवाजाही रोकने के लिए खदान को प्रतिबंधित करने का फैसला लिया है। मंत्री टंक राम वर्मा ने बताया कि खदानों के चारों तरफ फेंसिंग की जाएगी,ताकि लोग यहां पहुंचकर किसी तरह की दुर्घटना का शिकार न हों।
पेपर लीक मामले में दोषियों पर कार्रवाई का दावा
मंत्री टंक राम वर्मा ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में सामने आए पेपर लीक मामले पर भी बात की। उन्होंने कहा कि मामले में जो भी दोषी होगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि सरकार परीक्षा प्रणाली को साफ-सुथरा रखना चाहती है। पेपर लीक जैसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
युवाओं से संवाद पर भी बोले मंत्री
छत्तीसगढ़ के मंत्रियों,सांसदों और विधायकों के युवाओं से संवाद को लेकर भी टंक राम वर्मा ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा में ले जाने की जरूरत है। इसके लिए युवाओं की बात सुनना जरूरी है। मंत्री ने कहा कि अगर युवाओं की समस्याएं नहीं सुनी जाएंगी,तो उनका समाधान कैसे निकलेगा। उन्होंने युवाओं के साथ संवाद को जरूरी बताया।


Share

Check Also

अंबिकापुर/रायपुर@ पदोन्नति से पोस्टिंग और विवाद से कोर्ट तक मिश्रा जी का विभागीय नेटवर्क कितना गहरा?

Share विभाग में मिश्रा जी की ‘पहुंच’ की चर्चा…कर्मचारी बोले…विवाद भी इनके…समाधान भी इनका… ‘फूट …

Leave a Reply