Breaking News

अम्बिकापुर@ रायगढ़ से दो मानव तस्कर गिरफ्तार,नाबालिग छात्रा और युवती को दिल्ली ले जा रहे थे…

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,21 अगस्त 2026 (घटती-घटना)।
सरगुजा जिले के केरजू क्षेत्र से नाबालिग छात्रा और एक युवती को दिल्ली में अच्छी पगार पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ले जाने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को रायगढ़ से गिरफ्तार किया है। परिजनों ने दोनों की तलाश करते हुए उन्हें रायगढ़ में युवकों के साथ पकड़ लिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के अनुसार, रायगढ़ जिले के सिहारजोर निवासी विद्याभूषण लकड़ा और कमोसिनडांड, कापू निवासी देवलाल तिग्गा ने नाबालिग छात्रा और युवती को दिल्ली में रोजगार दिलाने का झांसा दिया था। दोनों उनके कहने पर बिना परिजनों को बताए घर से निकलकर युवकों के साथ चली गई थीं। नाबालिग के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मानव तस्करी और अपहरण से संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया है।
मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 143(1)(क) और 3(5) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपियों का किसी संगठित मानव तस्करी गिरोह से संबंध तो नहीं है।


Share

Check Also

सूरजपुर @ बीएमएस के आह्वान पर श्रमिक हितों को लेकर सूरजपुर में जोरदार प्रदर्शन

Share -संवाददाता-सूरजपुर,21 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के आह्वान पर केंद्र सरकार की …

Leave a Reply