
सावन सुंदरी प्रतियोगिता में भारती सक्सेना ने मारी बाजी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मनोरंजक गतिविधियों ने बांधा समां
-संवाददाता-
मनेन्द्रगढ़,21 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वर्गीय इंदिरा गांधी पार्क, झगराखांड में सावन महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया,कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की,सावन के पारंपरिक रंग में सजे आयोजन में महिलाओं ने सावन गीत,सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में हिस्सा लेकर जमकर आनंद उठाया।
कार्यक्रम के दौरान सावन की लोक परंपरा और संस्कृति को जीवंत करते हुए महिलाओं ने गीत-संगीत की प्रस्तुतियां दीं, इसके साथ ही विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया,जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया,पूरे आयोजन के दौरान महिलाओं के बीच आपसी मेल-जोल, सौहार्द और उत्साह का माहौल बना रहा।
भारती सक्सेना बनीं सावन सुंदरी- सावन महोत्सव का प्रमुख आकर्षण सावन सुंदरी प्रतियोगिता रही,प्रतियोगिता में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया, प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति,आत्मविश्वास और रचनात्मकता के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया,प्रतियोगिता में भारती सक्सेना ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ‘सावन सुंदरी’ का खिताब अपने नाम किया, उनकी प्रस्तुति और सहभागिता की उपस्थित महिलाओं ने सराहना की,कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि सावन महोत्सव भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजन महिलाओं को एक मंच पर लाने के साथ-साथ लोक संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं,जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री पूनम सिंह ने कहा कि महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित सावन महोत्सव महिलाओं की सक्रिय सहभागिता और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है,इस तरह के कार्यक्रम महिलाओं को अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं,पूर्व जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस शहर रूमा चटर्जी ने कहा कि सावन उमंग,उत्साह और आपसी प्रेम का पर्व है, महिला कांग्रेस भविष्य में भी महिलाओं को जोड़ने वाले सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन को प्राथमिकता देती रहेगी,पूर्व जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस ग्रामीण निर्मला चतुर्वेदी ने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में ऐसे आयोजन महिलाओं को एक साथ बैठने, संवाद करने और अपनी सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर देते हैं, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ऊषा करियाम ने कहा कि सावन हमारी लोक संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है,ऐसे आयोजनों के माध्यम से पारंपरिक गीत-संगीत और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में मदद मिलती है, पूर्व पार्षद बबीता यादव ने आयोजन को महिलाओं के बीच आपसी प्रेम,भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने वाला बताया,उन्होंने कहा कि महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को सफल और यादगार बना दिया।
बड़ी संख्या में महिलाएं रहीं मौजूद- सावन महोत्सव में महिलाओं ने सावन गीतों और सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद लिया तथा एक-दूसरे को सावन की शुभकामनाएं दीं, कार्यक्रम का समापन उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ, इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री पूनम सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस रूमा चटर्जी, निर्मला चतुर्वेदी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ऊषा करियाम, पूर्व पार्षद बबीता यादव,हमीदा खातून, ज्योति मजुमदार, किरण सिंह, स्नेहा सिंह, बेबी मखीजा, नमिता सिंह एवं नीलिमा श्यामल सहित महिला कांग्रेस की पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur