Breaking News
Lavc56.60.100

अम्बिकापुर@लिव-इन पार्टनर की दूसरी युवती से थी नजदीकी,विवाद के बाद प्रेमिका ने बांध में कूदकर दी जान

Share


सात माह बाद दरिमा पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ दर्ज किया अपराध,मारपीट और प्रताडऩा के आरोप भी सामने आए…


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,21 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही 19 वर्षीय युवती ने करीब सात माह पहले बड़ा दमाली स्थित बरनई बांध में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। मामले की जांच के बाद दरिमा पुलिस ने उसके प्रेमी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। जांच में सामने आया कि युवक का किसी दूसरी युवती से भी संबंध था। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। पुलिस के अनुसार, विरोध करने पर आरोपी युवती के साथ मारपीट भी करता था। जानकारी के अनुसार लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुन्नी निवासी अमृता खेस (19) का बड़ा दमाली निवासी संजू मिंज से प्रेम संबंध था। करीब डेढ़ साल पहले अमृता प्रेमी के घर आकर रहने लगी थी। दोनों के एक बच्चा भी है। परिवार के लोगों ने भी उनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया था। 26 नवंबर 2025 को अमृता प्रेमी के घर से अचानक निकल गई थी। करीब पांच दिन बाद उसका शव बड़ा दमाली स्थित बरनई बांध में मिला। दरिमा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की थी। मर्ग जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि संजू का किसी दूसरी युवती से भी संबंध था। इसे लेकर अमृता और संजू के बीच आए दिन विवाद होता था। पुलिस के अनुसार,अमृता द्वारा इसका विरोध करने पर संजू उसके साथ मारपीट भी करता था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद अमृता गुस्से में घर से निकल गई और बरनई बांध में कूदकर जान दे दी। करीब सात माह तक चली जांच के बाद पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों और बयानों के आधार पर संजू मिंज के खिलाफ धारा 108 के तहत अपराध दर्ज किया है।


Share

Check Also

सूरजपुर @ बीएमएस के आह्वान पर श्रमिक हितों को लेकर सूरजपुर में जोरदार प्रदर्शन

Share -संवाददाता-सूरजपुर,21 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के आह्वान पर केंद्र सरकार की …

Leave a Reply