Breaking News

सूरजपुर@ सूरजपुर जिला न्यायालय को मिली नई आवासीय सुविधा,मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने वर्चुअल किया उद्घाटन

Share

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के नवनिर्मित बंगले सहित न्यायिक अधिकारियों के आवासीय परिसर का हुआ लोकार्पण
-संवाददाता-
सूरजपुर,21 अगस्त 2026 (घटती-घटना)।
जिला न्यायालय सूरजपुर के न्यायिक अधिकारियों को अब बेहतर एवं सुविधायुक्त आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से जिला न्यायालय सूरजपुर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के नवनिर्मित आवासीय बंगले तथा न्यायिक अधिकारियों के लिए बनाए गए आवासीय परिसर का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा के साथ सरगुजा जिले के पोर्टफोलियो जज पार्थ प्रतीम साहू तथा सूरजपुर जिले के पोर्टफोलियो जज राधाकिशन अग्रवाल भी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे, सूरजपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश थॉमस एक्का सहित जिले के समस्त न्यायिक अधिकारी, जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक,अधिवक्तागण तथा जिला न्यायालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे, नवनिर्मित भवनों के उद्घाटन के अवसर पर न्यायिक अधिकारियों एवं उपस्थित अतिथियों ने इसे जिला न्यायिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
बेहतर आवासीय सुविधा से कार्य-परिवेश होगा सुविधाजनक-मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा ने नवनिर्मित आवासीय भवनों के लिए न्यायिक अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं, उन्होंने कहा कि न्यायिक अधिकारियों के लिए बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध होने से उनके कार्य-परिवेश में सुविधा एवं सकारात्मकता आएगी,सुविधायुक्त आवासीय व्यवस्था न्यायिक अधिकारियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के साथ न्यायिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में भी सहायक होगी,उन्होंने उम्मीद जताई कि नई आवासीय सुविधाओं का लाभ न्यायिक अधिकारियों को मिलेगा और इससे उनके कार्यों के निष्पादन में भी सुविधा होगी।
न्यायिक अधिकारियों को मिलेगा सुविधायुक्त आवास-जिला न्यायालय सूरजपुर में न्यायिक अधिकारियों के लिए नवनिर्मित आवासीय परिसर तैयार होने से लंबे समय से आवश्यक आवासीय व्यवस्था को मजबूती मिलेगी,वहीं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के लिए निर्मित नया आवासीय बंगला भी न्यायिक प्रशासन की आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधा उपलब्ध कराएगा,नवनिर्मित परिसर के उद्घाटन के साथ जिला न्यायालय सूरजपुर के न्यायिक अधिकारियों को बेहतर आवासीय वातावरण मिलने का रास्ता साफ हुआ है,इससे न्यायिक अधिकारियों के लिए कार्यस्थल के साथ आवासीय सुविधा की उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जताया आभार-कार्यक्रम के दौरान सूरजपुर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश थॉमस एक्का ने मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा तथा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के प्रति आभार व्यक्त किया,उन्होंने नवनिर्मित आवासीय परिसर एवं बंगले को जिला न्यायालय के लिए महत्वपूर्ण सुविधा बताते हुए कहा कि इससे न्यायिक अधिकारियों को सुविधायुक्त आवास उपलब्ध हो सकेगा,वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम के साथ ही जिला न्यायालय सूरजपुर के नवनिर्मित न्यायिक आवासीय परिसर और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आवासीय बंगले का औपचारिक लोकार्पण संपन्न हुआ,यह सुविधा जिले की न्यायिक आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


Share

Check Also

सूरजपुर @ बीएमएस के आह्वान पर श्रमिक हितों को लेकर सूरजपुर में जोरदार प्रदर्शन

Share -संवाददाता-सूरजपुर,21 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के आह्वान पर केंद्र सरकार की …

Leave a Reply