Breaking News

अम्बिकापुर@साइबर जागृति अभियान में 1000 विद्यार्थियों व नागरिकों को किया जागरूक….

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,21 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस के साइबर जागृति अभियान के तहत केदमा, बरगीडीह, उर्सुलाइन हिंदी मीडियम, मेंड्राकला और लखनपुर के स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। करीब 1000 छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों ने सहभागिता की। डीआईजी/ एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देशन एवं एएसपी रितेश चौधरी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में OTP, UPI, QR कोड फ्रॉड, फर्जी लिंक,APK, सोशल मीडिया फ्रॉड, सेक्सटॉर्शन और डिजिटल अरेस्ट से बचाव की जानकारी दी गई। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत करने की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में उर्सुलाइन हिंदी मीडियम स्कूल की प्राचार्या रेजिना लकड़ा, नवा बिहान टीम से अजय तिवारी एवं मंगल पाण्डेय, निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, उप निरीक्षक अश्वनी दीवान एवं अभय तिवारी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक हर्ष कुमार, सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय,राहुल केरकेट्टा एवं दशरथ राजवाड़े सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस ने विद्यार्थियों से OTP, PIN, CVV और पासवर्ड साझा नहीं करने तथा अनजान लिंक व फाइलों से सावधान रहने की अपील की।


Share

Check Also

सूरजपुर @ बीएमएस के आह्वान पर श्रमिक हितों को लेकर सूरजपुर में जोरदार प्रदर्शन

Share -संवाददाता-सूरजपुर,21 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के आह्वान पर केंद्र सरकार की …

Leave a Reply