Breaking News

अम्बिकापुर@खैरबार में अवैध शराब भट्ठी पर आबकारी का छापा,4700 किलो महुआ लाहन जब्त

Share


छह भट्ठियां मिलीं,135 लीटर महुआ शराब बरामद,2.48 लाख रुपए की सामग्री जब्त

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,20 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंबिकापुर से लगे ग्राम पंचायत खैरबार में संचालित अवैध शराब भट्ठी का भंडाफोड़ किया है। जिला स्तरीय उडऩदस्ता टीम और आबकारी वृत्त अंबिकापुर की संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर अमृता तिर्की पति जैमील तिर्की के ठिकाने पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके से छह अवैध शराब भट्ठियां,करीब 4700 किलो महुआ लाहन और 135 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। आबकारी विभाग के अनुसार जब्त शराब और अन्य सामग्री की कुल कीमत करीब 2 लाख 48 हजार 500 रुपए आंकी गई है। टीम ने मौके पर मिली अवैध शराब भट्ठियों को जब्त कर लिया है। कार्रवाई के दौरान बरामद महुआ लाहन के सैंपल लिए गए। इसके बाद शेष लाहन को मौके पर ही नष्ट करने की कार्रवाई की गई। आबकारी विभाग ने अवैध शराब बनाने और बिक्री के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक सरिता साहू, सौरभ साहू और अनिल गुप्ता सहित विभाग की टीम शामिल रही।


Share

Check Also

सूरजपुर/भैयाथान@ धान खरीदी में 3559 क्विंटल कमी के बाद भी ‘मेहरबानी’ जारी,फिर मिली खरीदी प्रभारी की जिम्मेदारी और आगे फिर जिम्मेदारी मिलने की संभावना

Share 2020-21 में सेवा समाप्ति, 2024-25 व 2025-26 में फिर जिम्मेदारी,2025-26 में करीब 13 हजार …

Leave a Reply