Breaking News

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट को सप्ताह में 3 से 4 दिन चलाने की मांग

Share

पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने रेल मंत्री को लिखा पत्र
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,20 अगस्त 2026 (घटती-घटना)।
अंबिकापुर से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस को सप्ताह में तीन से चार दिन चलाने की मांग की गई है। पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर ट्रेन का फेरा बढ़ाने का अनुरोध किया है। वर्तमान में ट्रेन संख्या 22407/22408 अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस सप्ताह में केवल एक दिन, गुरुवार को संचालित होती है। सिंहदेव ने पत्र में कहा है कि सरगुजा संभाग से राजधानी दिल्ली जाने वाले यात्रियों, विद्यार्थियों, गंभीर रूप से बीमार मरीजों, पर्यटकों और व्यवसायियों की संख्या काफी अधिक है। ट्रेन के सप्ताह में एक दिन चलने से यात्रियों को लंबी वेटिंग का सामना करना पड़ता है और आम लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि ट्रेन का संचालन प्रतिदिन अथवा सप्ताह में कम से कम तीन से चार दिन किए जाने से क्षेत्रवासियों को सुगम रेल यातायात की सुविधा मिलेगी। साथ ही रेलवे के राजस्व में भी वृद्धि होगी। सिंहदेव ने रेल मंत्री से जनहित और सरगुजा संभाग की भौगोलिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ट्रेन के फेरे बढ़ाने की स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया है।


Share

Check Also

सूरजपुर/भैयाथान@ धान खरीदी में 3559 क्विंटल कमी के बाद भी ‘मेहरबानी’ जारी,फिर मिली खरीदी प्रभारी की जिम्मेदारी और आगे फिर जिम्मेदारी मिलने की संभावना

Share 2020-21 में सेवा समाप्ति, 2024-25 व 2025-26 में फिर जिम्मेदारी,2025-26 में करीब 13 हजार …

Leave a Reply