Breaking News

लखनपुर@दो माह में हुआ जर्जर… विधायक मद से बना पुलिया

Share


-संवाददाता-
लखनपुर,19 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। लुंड्रा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिनिया में विधायक मद से करीब 10 लाख रुपये की लागत से बनाई गई पुलिया निर्माण के महज दो महीने बाद ही जर्जर हो गई है। इससे स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। गांव वालों का आरोप है कि पुलिया का निर्माण बेहद घटिया तरीके से कराया गया और इंजीनियरिंग मानकों को ताक पर रखकर ऐसी जगह पर बनाया गया, जहां इसकी कोई उपयोगिता ही नहीं थी। लखनपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के बिनिया गांव में एक नाले के ऊपर पुलिया निर्माण शुरू होते ही लोगों ने आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि एक तो निर्माण घटिया तरीके से हो रहा है और दूसरा गलत जगह पर पुलिया बनवाया जा रहा है, क्योंकि जिस स्थान पर पुलिया बनाई गई,वहां सड़क ही नहीं है। गांव वालों का आरोप है कि जिस स्थान के लिए पुलिया स्वीकृत हुई थी, वहां निर्माण न कर दूसरे स्थल पर बना दिया गया। अब स्थिति यह है कि पुलिया का बेस ही बह गया है। पानी पुलिया के अंदर से गुजरने के बजाय नींव के नीचे से दूसरी तरफ बह रहा है। इस मामले में ग्रामीण यांत्रिक विभाग के एसडीओ प्रवीण खलखो ने गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि एप्रोच विंग वाल की लंबाई कम बनाई गई है और काम अभी पूर्ण नहीं हुआ है। बरसात के बाद काम करवाया जाएगा।


Share

Check Also

रायपुर@ छत्तीसगढ़ विद्युत कंपनी में पदोन्नति कोटा घटाने पर अभियंताओं में आक्रोश, 21 को गेट मीटिंग

Share कनिष्ठ अभियंताओं की विभागीय पदोन्नति का कोटा 70 से घटाकर 40त्न करने का विरोध; …

Leave a Reply