Breaking News

अम्बिकापुर@एनएसयूआई उपाध्यक्ष ज्ञान तिवारी के नेतृत्व में कुलसचिव को सौंपा गया ज्ञापन

Share


छात्रों और ग्रामीणों की समस्याओं पर हुई चर्चा…


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,19 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय (सरगुजा विश्वविद्यालय),अंबिकापुर में छात्रों की शैक्षणिक-प्रशासनिक समस्याओं और आसपास के ग्रामीणों के जमीन संबंधी मुद्दों को लेकर एनएसयूआई विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष ज्ञान तिवारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कुलसचिव से मुलाकात की। इस दौरान छात्र नेताओं और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से कुलसचिव से चर्चा कर अपनी मांगों व समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को आ रही विभिन्न शैक्षणिक और प्रशासनिक परेशानियों से कुलसचिव को अवगत कराया। साथ ही, परिसर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों द्वारा उठाई गई जमीन संबंधी समस्याओं व अन्य स्थानीय मुद्दों पर भी गंभीरता से ध्यान देने और जल्द से जल्द समाधान निकालने की मांग की गई। इस दौरान एनएसयूआर्इ उपाध्यक्ष ज्ञान तिवारी के साथ छात्र नेता अभिनव काशी,आकाश पटेल,आनंद साहू,पवन सोनी,कान्हा पटेल एवं अन्य सहयोगी उपस्थित रहे। उनके साथ विश्वविद्यालय क्षेत्र व आसपास के गांववासी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कुलसचिव ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और समस्याओं के उचित निराकरण के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी की जाने वाली आधिकारिक सूचनाओं, निर्देशों और आगामी ज्ञापनों के लिए छात्र व नागरिक संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेब पोर्टल पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


Share

Check Also

रायपुर@ छत्तीसगढ़ विद्युत कंपनी में पदोन्नति कोटा घटाने पर अभियंताओं में आक्रोश, 21 को गेट मीटिंग

Share कनिष्ठ अभियंताओं की विभागीय पदोन्नति का कोटा 70 से घटाकर 40त्न करने का विरोध; …

Leave a Reply