-संवाददाता-
अम्बिकापुर,19 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंबिकापुर की दूसरी बैठक बुधवार को राजीव भवन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इंदरजीत सिंह धंजल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी अरविंद सिंह गप्पू सहित मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में पार्टी का सदस्यता अभियान चलाकर नए सदस्यों को जोडऩे के साथ शहर की बिजली, पानी, स्ट्रीट लाइट और सडक समस्याओं पर चर्चा हुई। सडक समस्या को लेकर एनएच और नगर निगम का घेराव तथा स्मार्ट मीटर के विरोध में बिजली कार्यालय का घेराव करने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। मतदाता सूची का अवलोकन कर त्रुटियों में सुधार कराने पर भी चर्चा हुई। आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी से चर्चा करने की बात कही गई। बैठक में धनमीत सिंह छाबड़ा, अमित वर्मा, तीरथ चौधरी, मिराज रंगरेज, बालेश्वर तिर्की, शंकर प्रजापति सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur