Breaking News

अम्बिकापुर@प्रेमी के साथ पत्नी को देख भडका पति…फावड़े से दोनों की हत्या

Share

मैनपाट में दोहरे हत्याकांड से सनसनी,रिश्तेदार के घर के कमरे में मिले दोनों के खून से सने शव,आरोपी पति फरार

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,19 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के बिसरपानी गांव में मंगलवार रात पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख पति ने फावड़े से हमला कर दोनों की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। बुधवार सुबह रिश्तेदार के घर में दोनों के खून से सने शव मिलने के बाद घटना की जानकारी पुलिस को हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। जानकारी के अनुसार बिसरपानी दारापारा निवासी बाबूलाल मझवार (35) मंगलवार शाम खेत गया था। इसी दौरान उसकी पत्नी नईहारो मझवार (32) गांव में ही रिश्तेदार सोमारू मझवार के घर चली गई। वहां उसका कथित प्रेमी बेंजे बड़ा (35) भी पहुंच गया। दोनों घर के बगल में बने कमरे में बैठकर शराब पी रहे थे। खेत से लौटने के बाद बाबूलाल पत्नी को घर में नहीं देखकर उसकी तलाश करने लगा। वह सोमारू के घर पहुंचा, जहां पत्नी और बेंजे बड़ा कमरे में मिले। पुलिस के अनुसार दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद बाबूलाल का दोनों से विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते तीनों के बीच मारपीट होने लगी। विवाद बढऩे पर घर का मालिक सोमारू वहां से भाग गया। इसी दौरान बाबूलाल ने फावड़े से पत्नी नईहारो और बेंजे बड़ा पर हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से दोनों की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
सुबह घर पहुंचा तो मिलीं दोनों की लाशें : बुधवार सुबह सोमारू अपने घर पहुंचा तो कमरे में दोनों की खून से सनी लाशें पड़ी थीं। दोनों के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। सूचना मिलने पर कमलेश्वरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज प्रजापति पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।
नशे में वारदात करने की आशंका, आरोपी की तलाश : पुलिस के अनुसार वारदात के दौरान बाबूलाल के भी शराब के नशे में होने की जानकारी सामने आई है। हत्या के बाद से वह फरार है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।


Share

Check Also

रायपुर@ छत्तीसगढ़ विद्युत कंपनी में पदोन्नति कोटा घटाने पर अभियंताओं में आक्रोश, 21 को गेट मीटिंग

Share कनिष्ठ अभियंताओं की विभागीय पदोन्नति का कोटा 70 से घटाकर 40त्न करने का विरोध; …

Leave a Reply