Breaking News

अम्बिकापुर @वाराणसी अस्सी घाट से पवित्र गंगाजल लेकर निकले कांवडि़ए पहुंचे छत्तीसगढ़ बॉर्डर…

Share

वाराणसी अस्सी घाट से 419 किमी की ‘महायात्रा 360’ पहुंची छत्तीसगढ़ बॉर्डर,विधायक रामकुमार टोप्पो की अगुवाई में उमड़ा जनसैलाब….
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,19 अगस्त 2026 (घटती-घटना)
। धार्मिक आस्था और अटूट विश्वास की सबसे लंबी कांवड़ यात्राओं में से एक ‘महायात्रा 360’ आज छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर पहुंच गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस पावन यात्रा की शुरुआत बीते 13 अगस्त को वाराणसी के प्रसिद्ध अस्सी घाट से पवित्र गंगाजल उठाकर की गई थी। लगभग 419 किलोमीटर की इस कठिन और लंबी पैदल यात्रा को तय करने के बाद सभी कांवडि़ए छत्तीसगढ़ की सीमा में प्रवेश कर चुके हैं।
मैनपाट के स्वयंभू चोरकीपानी धाम में होगा जलाभिषेक : यह भव्य महायात्रा कुल 419 किलोमीटर का सफर तय कर मैनपाट ब्लॉक में स्थित स्वयंभू विराजमान शिवलिंग ‘चोरकीपानी मंदिर’ पहुंचेगी। सावन मास के आखिरी सोमवार को चोरकीपानी धाम में बाबा भोलेनाथ का पवित्र गंगाजल से जलाभिषेक किया जाएगा। इसके पश्चात वहां विशाल हवन, पूजन और भव्य भंडारे के साथ इस पावन यात्रा का समापन होगा। इस वर्ष इस महायात्रा का यह लगातार पांचवा वर्ष है।
विधायक बनने से पहले से टोप्पो कर रहे हैं अगुवाई
आपको बता दें कि सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री रामकुमार टोप्पो के नेतृत्व में यह यात्रा प्रतिवर्ष बेहद श्रद्धाभाव के साथ पूर्ण होती है। खास बात यह है कि श्री रामकुमार टोप्पो जब विधायक नहीं बने थे,यह यात्रा तब से अनवरत रूप से आयोजित की जा रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस यात्रा पर बाबा काशी विश्वनाथ, मां गंगे और चोरकीपानी बाबा की असीम कृपा बरस रही है।
विधानसभा की सुख-समृद्धि के लिए मेरा हर एक कदम : विधायक टोप्पो
छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर पहुंचने के बाद माननीय विधायक श्री रामकुमार टोप्पो ने क्षेत्रवासियों के नाम अपना भक्तिमय संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि…‘वाराणसी अस्सी घाट से हमारे सीतापुर विधानसभा में विराजमान चोरकीपानी मंदिर की दूरी लगभग 5 लाख कदम की है। मेरा हर एक कदम हमारी सीतापुर विधानसभा के प्रत्येक नागरिक की सुख, समृद्धि और निरंतर उन्नति के लिए उठ रहा है। मैं बाबा भोलेनाथ से यही कामना करता हूं कि जनता ने मुझे जो दायित्व सौंपा है, मैं उसे पूरी निष्ठा के साथ हरसंभव पूरा कर सकूं। ‘


Share

Check Also

रायपुर@ छत्तीसगढ़ विद्युत कंपनी में पदोन्नति कोटा घटाने पर अभियंताओं में आक्रोश, 21 को गेट मीटिंग

Share कनिष्ठ अभियंताओं की विभागीय पदोन्नति का कोटा 70 से घटाकर 40त्न करने का विरोध; …

Leave a Reply