Breaking News

कवर्धा@बाइक-स्कूटी की जोरदार भिड़ंत शिक्षक समेत 3 की मौत

Share

कवर्धा,19 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। लोहारा थाना क्षेत्र के बीचारपुर के पास तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इसमें सरकारी शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, हादसे में श्याम चरण, निवासी ग्राम कापसी, जिला राजनांदगांव की मौके पर ही मौत हो गई। श्याम चरण रणवीरपुर स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। वहीं देवदास मार्कंडेय (18 वर्ष), निवासी ढोढमा नवापारा, ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। तीसरे घायल पुनीत रात्रे (19 वर्ष), निवासी ढोढमा नवापारा, की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही लोहारा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।


Share

Check Also

रायपुर@ छत्तीसगढ़ विद्युत कंपनी में पदोन्नति कोटा घटाने पर अभियंताओं में आक्रोश, 21 को गेट मीटिंग

Share कनिष्ठ अभियंताओं की विभागीय पदोन्नति का कोटा 70 से घटाकर 40त्न करने का विरोध; …

Leave a Reply