
सावन सुंदरी प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केंद्र,आयुषी तायल चुनी गईं सावन सुंदरी 2026
–संवाददाता-
सूरजपुर,18 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। अग्रवाल महिला मंडल द्वारा अग्रोहा भवन में सावन उत्सव का भव्य एवं रंगारंग आयोजन किया गया, सावन की उमंग और उत्साह से सराबोर कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया,पूरे आयोजन के दौरान हंसी-खुशी, आपसी सौहार्द और मनोरंजन का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में महिलाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के गेम्स, हाउजी और लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया,आयोजन का मुख्य आकर्षण सावन सुंदरी प्रतियोगिता रही,प्रतियोगिता में तीन वर्ष से अधिक समय से विवाहित महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा एवं आकर्षक अंदाज का प्रदर्शन किया।
आयुषी तायल बनीं सावन सुंदरी 2026-सावन सुंदरी प्रतियोगिता में आयुषी तायल को सावन सुंदरी 2026 चुना गया, वहीं मनमोहक सावन सुंदरी का द्वितीय पुरस्कार चंचल गोयल को तथा सावन सुंदरी का तृतीय पुरस्कार सजल अग्रवाल को प्रदान किया गया, मनोहर सावन सुंदरी का पुरस्कार लहर मित्तल ने प्राप्त किया, इसके अलावा चारू अग्रवाल एवं विधि पालीवाल को भी विशेष सम्मान से नवाजा गया, प्रतियोगिता के दौरान महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ भागीदारी निभाई, प्रतिभागियों के उत्साह और आयोजन की आकर्षक प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया।
खान-पान के स्टॉल और झूलों का उठाया आनंद-सावन उत्सव में विभिन्न प्रकार के खान-पान के स्टॉल भी लगाए गए थे, महिलाओं और बच्चों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया,इसके साथ ही परिसर में लगाए गए झूलों का भी बच्चों और महिलाओं ने जमकर लुत्फ उठाया, आयोजन स्थल पर सावन के अनुरूप सजावट और गतिविधियों ने उत्सव के माहौल को और खुशनुमा बना दिया।
सदस्यों के सहयोग से सफल हुआ आयोजन-कार्यक्रम को सफल बनाने में अग्रवाल महिला मंडल की सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा,ममता अग्रवाल,सीमा गर्ग, रिंकी अग्रवाल,लता गोयल,सुमन गोयल, पूजा अग्रवाल,आशा अग्रवाल,सीमा अग्रवाल, काजल अग्रवाल,मीना गोयल,मंजू गोयल, विजया गर्ग,गीता अग्रवाल,रेखा गोयल,कुसुम अग्रवाल,नीता गोयल,उषा अग्रवाल,पिंकी केजरीवाल एवं विधि अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई,अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष ममता अग्रवाल ने आयोजन की सफलता पर सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया,उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और आपसी सामंजस्य से सावन उत्सव को यादगार बनाने में सफलता मिली,ऐसे आयोजन महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने,अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और मिल-जुलकर खुशियां मनाने का अवसर प्रदान करते हैं, उन्होंने कहा कि आयोजन की सफलता प्रत्येक सदस्य के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।
सभी ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया, सावन उत्सव ने महिला एकता, आपसी प्रेम, सौहार्द और सामूहिक रूप से उत्सव मनाने की भावना को और मजबूत किया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur