Breaking News

अम्बिकापुर@ नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में युवक गिरफ्तार

Share


गांधीनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई,घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा जब्त
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,18 अगस्त 2026 (घटती-घटना)।
गांधीनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 वर्षीय आरोपी महेश्वर गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी ने थाना गांधीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 17 अगस्त 2026 को कोटछाल,सीतापुर निवासी एवं वर्तमान में चठिरमा में रहने वाले महेश्वर गुप्ता ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ गलत आशय से छेड़छाड़ की। शिकायत पर गांधीनगर पुलिस ने अपराध क्रमांक 519/2026 के तहत बीएनएस की धारा 137(2), 74 एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा जब्त किया गया। पुलिस ने मामले में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नाबालिगों से संबंधित गंभीर अपराधों में त्वरित और सख्त वैधानिक कार्रवाई लगातार की जा रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर उप निरीक्षक दिलीप दुबे,प्रशिक्षु उप निरीक्षक भारतीय मार्कण्डेय,सहायक उप निरीक्षक सुभाष ठाकुर, आरक्षक सुरेश पैकरा एवं मोतीलाल सक्रिय रहे।


Share

Check Also

सूरजपुर@ अग्रवाल महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया सावन उत्सव

Share सावन सुंदरी प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केंद्र,आयुषी तायल चुनी गईं सावन सुंदरी 2026–संवाददाता-सूरजपुर,18 अगस्त …

Leave a Reply