Breaking News

अम्बिकापुर,@होली क्रॉस स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,18 अगस्त 2026 (घटती-घटना)।
होली क्रॉस कॉन्वेंट सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, अम्बिकापुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्वविजय सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में हर्ष और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय की प्राचार्य डॉ. सि. जेस्सी ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया। समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। ‘तिरंगा भारत की शान’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति की भावनाओं से परिपूर्ण शानदार प्रस्तुति दी। विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भी राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समूहगान ‘मेरा तिरंगा ऊंचा रहेगा’ ने उपस्थित लोगों में देशभक्ति का भाव भर दिया। कक्षा 11वीं की छात्रा आराध्या जायसवाल ने ओजपूर्ण उद्बोधन के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को नमन किया और वर्तमान पीढ़ी को देशहित में समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्राचार्य डॉ. सि. जेस्सी ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र के प्रति सदैव समर्पण और जिम्मेदारी की भावना बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में हिताक्षी दत्ता ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ शिक्षक सुनील कुमार तिवारी के नेतृत्व में देशभक्ति नारों के उद्घोष के साथ समारोह का समापन हुआ।


Share

Check Also

सूरजपुर@ अग्रवाल महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया सावन उत्सव

Share सावन सुंदरी प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केंद्र,आयुषी तायल चुनी गईं सावन सुंदरी 2026–संवाददाता-सूरजपुर,18 अगस्त …

Leave a Reply