Breaking News

अम्बिकापुर@कला केंद्र परिसर में दुकानों के निर्माण पर रोक की मांग

Share


अधिवक्ताओं ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, न्यायालय की गरिमा प्रभावित होने की जताई आशंका
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,17 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। जिला न्यायालय के अधिवक्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कला केंद्र परिसर में प्रस्तावित दुकानों के निर्माण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। अधिवक्ताओं ने कहा कि कला केंद्र शहर का महत्वपूर्ण सार्वजनिक एवं सांस्कृतिक स्थल है। यहां विभिन्न मेले, प्रदर्शनियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम और शासकीय आयोजन होते हैं। ज्ञापन में बताया गया कि कला केंद्र जिला न्यायालय के समीप तथा कलेक्टोरेट परिसर और गांधी स्टेडियम के बीच स्थित है। प्रस्तावित दुकानों के कारण यहां भीड़, यातायात का दबाव, अव्यवस्था, शोर-शराबा और सुरक्षा संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसका असर न्यायालय की गरिमा और न्यायिक कार्यों की सुचारू व्यवस्था पर पड़ने की आशंका है। अधिवक्ताओं ने कहा कि सार्वजनिक स्थल को व्यावसायिक उपयोग के लिए परिवर्तित करने से शहर में सामाजिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक आयोजनों के लिए उपलब्ध स्थान कम होगा। उन्होंने कलेक्टर से निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने, परियोजना की सभी प्रशासनिक एवं वैधानिक स्वीकृतियों की समीक्षा कराने तथा अधिवक्ताओं, नागरिक संगठनों एवं संबंधित हितधारकों से विचार-विमर्श के बाद ही कोई निर्णय लेने की मांग की है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ तीन दिवसीय सद्भावना बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाडि़यों ने दिखाया दमखम

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,17 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय …

Leave a Reply