Breaking News

बलरामपुर@आरागाही में स्कूली छात्राओं को वितरित की गई साइकिलें

Share

बलरामपुर,14 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरगाही में सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिलें वितरित की गईं। साइकिल मिलने से छात्राओं के चेहरों पर खुशी और उत्साह नजर आया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष रामचंद्रपुर अध्यक्ष मुंद्रिका सिंह, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिथियों ने छात्राओं को साइकिल प्रदान करते हुए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना का उद्देश्य छात्राओं को विद्यालय तक पहुंचने में सुविधा उपलब्ध कराना और उन्हें शिक्षा से जोडकर उनके भविष्य को बेहतर बनाना है। साइकिल मिलने से विद्यालय से दूर रहने वाली छात्राओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@चिकित्सा महाविद्यालय में जिला स्तरीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,14 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय के मेडिकल लेक्चर हॉल में …

Leave a Reply