Breaking News

अम्बिकापुर@चिकित्सा महाविद्यालय में जिला स्तरीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,14 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय के मेडिकल लेक्चर हॉल में अटल आरोग्य लैब एवं चिकित्सालय के सौजन्य से जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें हिमोग्लोबिन संबंधित बिमारी जैसे सिकलसेल, थैलेसिमिया, मल्टीपल माइलोमा, कैंसर संबंधित बिमारी की एडवांस जांच की जानकारी दी गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि केन्द्र सरकार की महत्वकांक्षी Free Diagnosis service Initiative योजना के तहत जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व शासकिय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय में अटल आरोग्य लैब स्थापित किया गया है। जिसमें 134 प्रकार के एडवांस जांच की सुविधा दी जा रही है। आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में जिले के 70 से अधिक शासकीय चिकित्सक शामिल हुए तथा जिले की भौगोलिक स्थिति में मौसमी व जन्म जात बिमारियों पर चर्चा की गई।दिल्ली से आए विषय विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ शर्मा द्वारा जेनेटिक बीमारियों पर प्रकाश डाला गया एवं बताया गया कि जेनेटिक बिमारियों की रोकथाम हेतु क्या-क्या उपाय किए जा सकते हैं तथा कैसे अटल आरोग्य लैब के एडवांस मशीनें हमारी मदद कर सकती हैं।अटल आरोग्य लैब द्वारा आयोजित यह संगोष्ठी अपने तरह की पहली संगोष्ठी थी, जो सरगुजा अंचल में आयोजित की गई तथा इसका लाभ आने वाले समय में जिले के दूरस्थ क्षेत्र में निवास करने वाले मरीजों एवं उनके परिवारों को मिल सकेगा।
संगोष्ठी में शा.चि.महा. के डीन डॉ अविनाश मेश्राम, शा.चि.महा. संबद्ध चिकित्सालय के चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. आर.सी. आर्या, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी.एस. मार्को, जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. जे.के. रेलवानी, नोडल अधिकारी अटल आरोग्य लैब डॉ. दीपक गुप्ता के साथ सभी विभागाध्यक्ष, सह प्राध्यापक तथा सहायक प्राध्यापक समस्त चिकित्सक, लैब टैक्नीशियन व स्टाफ उपस्थिति रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर@आरागाही में स्कूली छात्राओं को वितरित की गई साइकिलें

Share बलरामपुर,14 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरगाही में सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम …

Leave a Reply