वक्फ बोर्ड से आदेश जारी,अध्यक्ष सलीम राज बोले-वंदे मातरम नहीं गाने वाले चले जाए पाकिस्तान
रायपुर,14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ में वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने प्रदेश की सभी मस्जिदों, मदरसा और दरगाह में राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान गाने और कार्यक्रमों के आयोजन के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के सीईओ ने निर्देश जारी किया है।
डॉ. सलीम राज ने कहा कि ऐसा नहीं करने वालों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश के सम्मान और गौरव का प्रतीक है। जो लोग तिरंगे का सम्मान नहीं करते, उन्हें देश में रहने का अधिकार नहीं है और ऐसे लोगों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए। इस संबंध में जारी पत्र में केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों का हवाला दिया गया है। जारी निर्देश में कहा गया है कि 15 अगस्त के अवसर पर सभी मस्जिदों और मदरसों में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया जाए। इसके साथ ही राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान के सामूहिक गायन की व्यवस्था करने के लिए भी कहा गया है। वक्फ बोर्ड के पदाधिकारियों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता,सामाजिक समरसता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने भास्कर से बातचीत में कहा…स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जब लालकिला पर राष्ट्र गान और राष्ट्रगीत दोनों हो रहा है। वहीं,अब छत्तीसगढ़ की सभी मस्जिदों,दरगाहों,इमामबाड़ों और खानकाहों में ध्वजारोहण किया जाएगा। भारत सरकार के निर्देश के अनुसार ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत भी गाना होगा। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. सलीम राज ने कहा कि तिरंगा देश के सम्मान और गौरव का प्रतीक है। जो तिरंगे का सम्मान नहीं करता, उसे देश में रहने का अधिकार नहीं है। ऐसे लोगों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए। अगर हिंदुस्तान में रहना है तो कानून का पालन करना होगा। वक्फ बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक, प्रदेश में करीब 3,300 मस्जिदें और 400 से 450 मदरसे हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में इमामबाड़े, दरगाह और खानकाह भी हैं। वक्फ बोर्ड ने इन सभी जगहों पर राष्ट्रीय पर्व के मौके पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur