Breaking News

बलरामपुर@ संकट की घड़ी में बढ़ाया मदद का हाथ,आशीर्वाद बने राहवीर…

Share


कलेक्टर,एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, 25 हजार रुपए का चेक की गई प्रदान
-संवाददाता-
बलरामपुर,14 अगस्त 2026 (घटती-घटना)।
शासन की मंशानुरूप जरूरतमंदों की सहायता पर प्रोत्साहित करने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों को सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में सडक दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की तत्काल मदद कर उन्हें अस्पताल पहुंचाने वाले आशीर्वाद गुप्ता को राहवीर योजना के तहत प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में आशीर्वाद गुप्ता को उनके मानवीय एवं सराहनीय योगदान के लिए कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं प्रोत्साहन के रूप में 25 हजार की राशि की डेमो चेक प्रदान गई। आशिर्वाद ने 25 मार्च 2026 को चौकी गणेशमोड क्षेत्र अंतर्गत हुई सडक दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद के लिए तत्काल पहल की तथा उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके इस कार्य की सराहना करते हुए कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने कहा कि संकट की घड़ी में किसी जरूरतमंद की मदद के लिए आगे आना मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचायक है।
समय पर मिली छोटी-सी मदद भी किसी की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। ऐसे कार्य समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं तथा अन्य नागरिकों को भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रेरित करते हैं। पुलिस अधीक्षक वैभव ने कहा कि सडक दुर्घटना में घायल व्यक्ति के लिए गोल्डन ऑवर बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे समय में बिना किसी स्वार्थ के घायल की मदद कर उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाने वाला व्यक्ति वास्तव में राह-वीर है। ऐसे समय में आशीर्वाद गुप्ता ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में मदद की, जो सराहनीय है।
दुर्घटना में घायल को देखकर न बनें मूकदर्शक, मदद के लिए बढ़ाएं हाथ : सडक दुर्घटना में घायल व्यक्ति को देखकर मूकदर्शक न बनें, बल्कि तत्काल सहायता के लिए आगे आएं। आपकी कुछ मिनटों की तत्परता किसी की जिंदगी बचा सकती है और आपको भी एक राह-वीर बनने का अवसर दे सकती है। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि सडक दुर्घटना की स्थिति में घायलों को तत्काल सहायता प्रदान करें तथा 112 हेल्पलाइन के माध्यम से आवश्यक सेवाओं का लाभ उठाकर पीडि़तों को शीघ्र उपचार उपलब्ध कराने में सहयोग करें। उल्लेखनीय है कि केंद्र शासन की राह-वीर योजना का उद्देश्य ऐसे ही संवेदनशील नागरिकों को प्रोत्साहित करना और सडक दुर्घटना के पीडि़तों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए आमजन को प्रेरित करना है। योजना के तहत सडक दुर्घटना में घायल व्यक्ति की गोल्डन ऑवर में मदद कर अस्पताल पहुंचाने वाले पात्र व्यक्ति को 25,000 रुपए का पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता, आरएन पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी सहित जिला स्तरीय एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@चिकित्सा महाविद्यालय में जिला स्तरीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,14 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय के मेडिकल लेक्चर हॉल में …

Leave a Reply