Breaking News

अंबिकापुर/बतौली@ मवेशी तस्करी का आरोपी झारखंड के गुमला से गिरफ्तार….

Share

बतौली पुलिस की कार्रवाई : 13 मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर ले जा रहा था पिकअप, खराब हुआ चक्का तो वाहन छोड़कर भागे थे तस्कर
-संवाददाता-
अंबिकापुर/बतौली,13 अगस्त 2026 (घटती-घटना)।
मवेशी तस्करी के मामले में बतौली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए झारखंड के गुमला निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तस्करी में इस्तेमाल किए गए पिकअप वाहन से संबंधित साक्ष्य भी जुटाए हैं। मामले में 13 मवेशियों को क्रूरतापूर्वक पिकअप में ठूंस-ठूंसकर झारखंड के बूचड़खाने ले जाने का आरोप है। प्रकरण में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पिकअप का चक्का खराब हुआ तो मवेशियों को छोड़कर भागे
पुलिस के अनुसार 17 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पिकअप क्रमांक छ्व॥-01-स्नङ्घ-8400 में 6 गाय और 7 बछिया समेत कुल 13 मवेशियों को सींग और पैर बांधकर क्रूरता एवं निर्दयतापूर्वक ठूंस-ठूंसकर छत्तीसगढ़ से झारखंड ले जाया जा रहा है। सूचना पर बतौली पुलिस ने ग्राम बोदा बगीचा रोड स्थित घोषरा पखना खेत के पास पहुंचकर कार्रवाई की। इसी दौरान पिकअप के पिछले चक्के का नट-बोल्ट टूट गया था। वाहन खराब होने के बाद चालक और अन्य तस्कर पिकअप तथा मवेशियों को मौके पर छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने मौके से पिकअप वाहन और 13 मवेशियों को बरामद कर जब्त किया तथा मामले में वाहन चालक और अन्य मवेशी तस्करों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की।
वाहन के नंबर से पहुंची पुलिस झारखंड : मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पिकअप के पंजीयन नंबर के आधार पर वाहन मालिक और उससे जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में विशेष पुलिस टीम को झारखंड भेजा गया। टीम ने गुमला पहुंचकर वाहन स्वामी एवं अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की। जांच में पुलिस को पिकअप वाहन के माध्यम से मवेशियों की तस्करी किए जाने से संबंधित जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने अयान अहमद पिता मोहम्मद अशगर, उम्र 21 वर्ष, निवासी गुमला, झारखंड को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
मोबाइल में मिला तस्करी का वीडियो : पुलिस के अनुसार आरोपी के मोबाइल फोन की जांच के दौरान पिकअप वाहन में मवेशियों को ले जाने से संबंधित वीडियो भी मिला। पुलिस ने आरोपी को विवेचना में सहयोग करने के लिए धारा 35(3) बीएनएसएस के तहत नोटिस जारी किया था,लेकिन वह उपस्थित नहीं हुआ। विवेचना में आरोपी की संलिप्तता पाए जाने के बाद उसके विरुद्ध धारा 3(5) बीएनएस भी जोड़ी गई। दूसरे राज्य का निवासी होने और आवश्यकता पड़ने पर जांच में उपस्थित होने में असमर्थ रहने की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दी गई है।
अन्य आरोपियों की तलाश जारी : पुलिस के अनुसार मामले में अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी पतासाजी और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रकरण में आगे की विवेचना एवं वैधानिक कार्रवाई जारी है।
बरामदगी : 13 मवेशी, मवेशी तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक छ्व॥-01-स्नङ्घ-8400 पूरी कार्रवाई में थाना बतौली प्रभारी निरीक्षक विवेक सेंगर, सहायक उप निरीक्षक अरुण गुप्ता, आरक्षक राकेश एक्का एवं आरक्षक विकास एक्का सक्रिय रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ हवाला के जरिए एक करोड़ से अधिक की रिश्वत लेने का आरोप एसआई और आरक्षक लाइन अटैच

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,13 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। अंबिकापुर के सीएसपी समेत तीन पुलिस अधिकारियों पर हवाला के …

Leave a Reply