Breaking News

अंबिकापुर/बतौली@बाइक चोरी का खुलासाः एक आरोपी गिरफ्तार,3 चोरी की बाइक बरामद

Share


बतौली,लुण्ड्रा और मणिपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई,आरोपी के साथ दो विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल
-संवाददाता-
अंबिकापुर/बतौली,13 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार वाहन चोरी की वारदातों में आरोपी के साथ दो विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल थे। मामले में बतौली,लुण्ड्रा और मणिपुर पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक ग्राम देवरी डुमरपारा निवासी गिरधारी किस्पोट्टा ने बतौली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने अपनी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी-15-ष्ठश्व-1621 को 2 अगस्त की रात करीब 9 बजे घर के आंगन में खड़ा किया था। 3 अगस्त की सुबह करीब 5 बजे उठने पर मोटरसाइकिल गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी वाहन का पता नहीं चला। रिपोर्ट पर बतौली पुलिस ने अपराध क्रमांक 100/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
नोटिस के बाद भी थाने नहीं पहुंचा संदेही : विवेचना के दौरान पुलिस को संदेही सागर कुजूर उर्फ बुतरू,निवासी बेलकोटा भगतपारा, के संबंध में जानकारी मिली। पुलिस ने उसे विवेचना में सहयोग के लिए बीएनएसएस की धारा 35(3) के तहत कई बार नोटिस जारी किया। परिवार के लोगों को भी उसे थाने में उपस्थित कराने के लिए समझाइश दी गई,लेकिन वह पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस टीम ने उसकी तलाश कर हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने वाहन चोरी की वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया।
बरगीडीह और मंेड्राकला से भी चोरी किए वाहन : पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर 13 जुलाई 2026 को ग्राम बरगीडीह से एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी-15-र्ष्ठं-9655 चोरी की थी। इसके अलावा अपने एक साथी के साथ ग्राम मंेड्राकला,अंबिकापुर से एक्टिवा स्कूटी क्रमांक सीजी-15-श्वश्व-9186 चोरी करना बताया। इसी तरह 3 अगस्त की सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर ग्राम देवरी डुमरपारा से एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी-15-ष्ठश्व-1621 चोरी करने की बात स्वीकार की।
आरोपी के कब्जे से बाइक बरामद : आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने उसके कब्जे से देवरी डुमरपारा से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की। पूछताछ और आगे की कार्रवाई में पुलिस टीम ने चोरी की कुल तीन दोपहिया वाहन बरामद किए। पुलिस ने मामले में छोटे संगठित अपराध का घटित होना पाए जाने पर धारा 112 बीएनएस तथा सामान्य आशय से अपराध किए जाने पर धारा 3(5) बीएनएस भी जोड़ी है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सागर कुजूर उर्फ बुतरू पिता मोतीलाल कुजूर, निवासी ग्राम बेलकोटा भगतपारा, थाना बतौली, जिला सरगुजा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। मामले में शामिल दो विधि से संघर्षरत बालकों के संबंध में भी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ हवाला के जरिए एक करोड़ से अधिक की रिश्वत लेने का आरोप एसआई और आरक्षक लाइन अटैच

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,13 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। अंबिकापुर के सीएसपी समेत तीन पुलिस अधिकारियों पर हवाला के …

Leave a Reply