Breaking News

रायपुर@रायपुर-नागपुर रूट पर ट्रेन से 1.96 करोड़ का विदेशी सोना जब्त,दो संदिग्ध गिरफ्तार

Share

रायपुर,13 अगस्त 2026। रायपुर-नागपुर रेल मार्ग पर सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। आरपीएफ क्राइम ब्रांच रायपुर-नागपुर और डीआरआई नागपुर की संयुक्त टीम ने हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस से करीब 1.96 करोड़ रुपये का विदेशी सोना बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान दो संदिग्धों को भी पकड़ा गया है। टीम ने आरोपियों के कब्जे से कुल 1.242 किलोग्राम सोना बरामद किया, जिसमें सात सोने के बिस्किट और एक सोने की छड़ शामिल है। जब्त सोने की अनुमानित कीमत 1,96,34,307 बताई गई है। जानकारी के मुताबिक आरपीएफ क्राइम ब्रांच नागपुर के निरीक्षक को सूचना मिली थी कि हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस में दो लोग विदेशी सोना लेकर सफर कर रहे हैं। सूचना के आधार पर आरपीएफ रायपुर और नागपुर की टीम ने डीआरआई नागपुर के अधिकारियों के साथ मिलकर ट्रेन की जांच शुरू की। संयुक्त टीम ने ट्रेन नंबर 12262 में रायपुर से नागपुर के बीच तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान टीम को ट्रेन के बी-12 कोच में दो संदिग्ध व्यक्ति मिले। दोनों को भंडारा-नागपुर के बीच हिरासत में लिया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से विदेशी सोना बरामद हुआ। सोने का वजन करने पर कुल मात्रा करीब 1.242 किलोग्राम निकली। इसमें सात गोल्ड बिस्किट और एक गोल्ड बार शामिल था। कार्रवाई के बाद आरपीएफ ने दोनों संदिग्धों और बरामद सोने को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए डीआरआई नागपुर के सुपुर्द कर दिया। डीआरआई ने मामले में कस्टम अधिनियम,1962 की धारा 135 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। अब जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि विदेशी सोना कहां से लाया गया था और इसे किसे पहुंचाया जाना था। दोनों संदिग्धों से पूछताछ के साथ-साथ सोने की तस्करी से जुड़े संभावित नेटवर्क और अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ हवाला के जरिए एक करोड़ से अधिक की रिश्वत लेने का आरोप एसआई और आरक्षक लाइन अटैच

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,13 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। अंबिकापुर के सीएसपी समेत तीन पुलिस अधिकारियों पर हवाला के …

Leave a Reply