-संवाददाता-
मनेन्द्रगढ़,12 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी, मनेन्द्रगढ़ के वरिष्ठ एवं सम्मानित कार्यकर्ता श्री राम कुमार अग्रवाल का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया,उन्होंने रविवार सुबह करीब 3 बजे अंतिम सांस ली। श्री राम कुमार अग्रवाल के निधन के उपरांत रविवार 9 अगस्त 2026 को उनके निवास स्थान से दोपहर 3 बजे अंतिम यात्रा निकाली गई, अंतिम यात्रा आमाखेरवा मुक्तिधाम पहुंची,जहां परिजनों एवं शुभचिंतकों की उपस्थिति में उनका अंतिम संस्कार विधिवत सम्पन्न किया गया,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राम चरित द्विवेदी ने उनके निधन को संगठन एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया, कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्री अग्रवाल लंबे समय से भाजपा से जुड़े रहे और पार्टी के प्रति समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में अपनी सेवाएं देते रहे, उनके सहज, सरल एवं मिलनसार व्यवहार के कारण वे कार्यकर्ताओं एवं परिचितों के बीच सम्मानित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur