Breaking News

चिरमिरी@ चिरमिरी की सड़कों पर मवेशियों का डेरा,अंधेरे में हादसों को दावत दे रहा निगम प्रशासन

Share

आए दिन हो रहे हादसों से बिफरे पूर्व महापौर के. डोमरू रेड्डी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज कराई शिकायत
-संवाददाता-
चिरमिरी,12 अगस्त 2026 (घटती-घटना)।
नगर निगम चिरमिरी क्षेत्र के मुख्य मार्गों और व्यस्त चौक-चौराहों पर सड़कों के बीच मवेशियों का जमावड़ा शहरवासियों के लिए गंभीर परेशानी बनता जा रहा है, सड़क पर बैठे मवेशियों के कारण आए दिन वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। खासकर रात के समय बंद या खराब स्ट्रीट लाइटों के कारण स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है,अंधेरे में सड़क पर बैठे मवेशी वाहन चालकों को दिखाई नहीं देते और अचानक सामने आने पर टक्कर की स्थिति बन जाती है,स्थानीय लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायतों और हादसों के बावजूद नगर निगम प्रशासन समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में गंभीरता नहीं दिखा रहा है।
शहर के कई हिस्सों में सड़कों पर मवेशियों का कब्जा- पूर्व महापौर के. डोमरू रेड्डी ने शहर में मवेशियों के जमावड़े वाले कई स्थानों को चिन्हित करते हुए प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है, उनके अनुसार साजा पहाड़ रोड पर मालवीय नगर में केराडोल नगर निगम पानी टंकी के सामने, सोनामनी क्षेत्र में काली मंदिर तिराहा,महाराणा प्रताप क्षत्रिय भवन के सामने साव होटल के पास और दादू लाहिड़ी चौक पर मवेशियों का जमावड़ा बना रहता है,इसी तरह डोमनहिल के बाजार तिराहा और जय स्तंभ,कोरिया कलरी में अंबेडकर चौक के सामने,पोड़ी बाजार,दीनदयाल चौक,नगर निगम कार्यालय के सामने मेन रोड, ग्राम पंचायत के सामने मेन रोड, जगन्नाथ मंदिर और पीएचई कार्यालय के सामने भी समस्या बताई गई है।
बाजार क्षेत्रों में भी यही हाल-मवेशियों की समस्या केवल मुख्य मार्गों तक सीमित नहीं है, बड़ा बाजार के सीताकुंड चौक और शिशु मंदिर के सामने तथा छोटा बाजार में एसएलआरएम सेंटर के पास भी मवेशियों के सड़कों पर बैठे रहने की बात कही गई है,वहीं बरतुगां के भगत सिंह चौक और साईं मंदिर के पास तथा हल्दीबाड़ी में भैंसा दफाई,सरगुजा समिति, सेठी क्लॉथ स्टोर,स्वर संगम और स्टेशन के आसपास भी मवेशियों का जमावड़ा लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत-लगातार सामने आ रही दुर्घटनाओं और नागरिकों की परेशानी को देखते हुए पूर्व महापौर के. डोमरू रेड्डी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराई है, उन्होंने मांग की है कि नगर निगम प्रशासन तत्काल सड़कों से मवेशियों को हटाने की कार्रवाई करे और उन्हें कांजी हाउस अथवा सुरक्षित गोशालाओं में स्थानांतरित किया जाए,पूर्व महापौर का कहना है कि समस्या का समाधान केवल अभियान चलाकर कुछ दिनों के लिए मवेशियों को हटाने से नहीं होगा,बल्कि नगर निगम को नियमित निगरानी और प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी, वहीं रात के समय बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करना भी जरूरी है,ताकि सड़क पर बैठे मवेशी वाहन चालकों को समय रहते दिखाई दे सकें।
अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत के बाद निगम प्रशासन इस समस्या पर कितनी गंभीरता से कार्रवाई करता है और शहरवासियों को हादसों के इस खतरे से कब तक राहत मिलती है।


Share

Check Also

बसंतपुर/बलरामपुर@मवेशी तस्करी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार,भेजे गए जेल

Share संवाददाता-बसंतपुर/बलरामपुर,12 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। मवेशी क्रूरता एवं तस्करी के मामले में बसंतपुर पुलिस ने …

Leave a Reply