Breaking News

अम्बिकापुर@डीआईजी-एसएसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,11 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल ने पुलिस को-ऑर्डिनेशन सभाकक्ष में राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना-चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली। बैठक में लंबित अपराध,चालान, मर्ग, शिकायत,म्यूल अकाउंट एवं पीओएस मामलों की थानावार समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने विवेचकों को प्रकरण अनावश्यक लंबित नहीं रखने,फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा हृ्रस्नढ्ढस् में एंट्री और गिरफ्तार आरोपियों का डिजिटल रिकॉर्ड अपडेट करने के निर्देश दिए। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई, गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश के लिए ‘मुस्कान’ एवं ‘तलाश’ अभियान को गंभीरता से चलाने तथा बैंक,एटीएम,आभूषण दुकानों एवं अन्य वित्तीय संस्थानों की नियमित औचक जांच के निर्देश दिए गए। थाना आने वाले फरियादियों की शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुनकर गुणवत्तापूर्ण समाधान,गुम मोबाइल की बरामदगी,स्थाई वारंटियों की तामीली तथा गुण्डा-निगरानी बदमाशों की सतत चेकिंग पर भी जोर दिया गया। आदतन अपराधियों के जिला बदर के नए प्रकरण तैयार करने और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई बढ़ाने के निर्देश दिए गए। बैठक में एएसपी रितेश चौधरी, सीएसपी राहुल बंसल,डीएसपी लाइन अमृत कुजूर, एसडीओपी ग्रामीण तूल सिंह पट्टावी सहित समस्त थाना-चौकी प्रभारी एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@पैंथर क्लब की दोनों टीमें फाइनल में,खिताबी भिडंत आज

Share संत मदर टेरेसा गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता में दोनों सेमीफाइनल पेनल्टी शूटआउट से हुए …

Leave a Reply