Breaking News

अम्बिकापुर@सीमा पर तैनात सैनिकों तक पहुंचेगा सरगुजा की बहनों का स्नेह

Share


रक्षाबंधन पर भाजपा महिला मोर्चा जुटा रहा रक्षा सूत्र,साईं बाबा कॉलेज प्रबंधन ने भेंट की राखियां


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,11 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सरगुजा की बहनों का स्नेह सीमा पर तैनात वीर सैनिकों तक पहुंचेगा। भारतीय सेना के जवानों के प्रति सम्मान और बहनों के स्नेह का संदेश लेकर भाजपा महिला मोर्चा सरगुजा द्वारा सैनिक भाइयों के लिए राखियां एवं रक्षा सूत्र एकत्र किए जा रहे हैं। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी एवं भाजपा सरगुजा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन तथा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शुभांगी बिहाड़े के नेतृत्व में कार्यकर्ता विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर रक्षा सूत्र एवं राखियों का संग्रह कर रहे हैं।
इसी क्रम में साईं बाबा कॉलेज प्रबंधन की ओर से भारतीय सेना के जवानों के लिए रक्षा सूत्र भेंट किए गए। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शुभांगी बिहाड़े ने कॉलेज प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा के लिए सैनिक भाई कठिन परिस्थितियों में दिन-रात डटे रहते हैं। उनके त्याग और राष्ट्रसेवा के प्रति सम्मान व्यक्त करने का रक्षाबंधन से बेहतर अवसर नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि विश्वास,सुरक्षा और स्नेह का प्रतीक है। हजारों किलोमीटर दूर सीमा पर तैनात सैनिकों को सरगुजा की बहनों की ओर से भेजी जा रही राखियां उनके लिए स्नेह, सम्मान और शुभ कामनाओं का संदेश लेकर जाएंगी। शुभांगी बिहाड़े ने कहा कि महिला मोर्चा का यह अभियान समाज के विभिन्न वर्गों को राष्ट्रसेवा और सैनिक सम्मान से जोड़ने का माध्यम बन रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक बहनों एवं सामाजिक संस्थाओं से अभियान में सहभागी बनने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ साईं बाबा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव, डॉ. वंदना पांडेय एवं कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@पैंथर क्लब की दोनों टीमें फाइनल में,खिताबी भिडंत आज

Share संत मदर टेरेसा गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता में दोनों सेमीफाइनल पेनल्टी शूटआउट से हुए …

Leave a Reply