Breaking News

बलरामपुर@वन विभाग की बड़ी कार्यवाही,चालक ट्रक छोड़कर हुए फरार

Share


एक ट्रक अवैध खैर लकड़ी से लदा ट्रक जप्त,लकड़ी एवं ट्रक की कीमत 20 लाख रुपए आंकी गई

-संवाददाता-
बलरामपुर,10 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने अवैध कत्था (खैर लकड़ी) तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक खैर लकड़ी जब्त किया है। बताया जा रहा है कि ट्रक वाड्रफनगर से होते हुए उत्तर प्रदेश की ओर अवैध कत्था (खैर लकड़ी) लेकर जा रहा था। जप्त खैर लकड़ी एवं वाहन की अनुमानित कीमत 20 लाख रूपये बताई गई है। जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम को अवैध तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध ट्रक को रोकने की कोशिश की। वन विभाग की कार्रवाई को देखते हुए ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। वन विभाग की टीम ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर वन विभाग कार्यालय पहुंचाया है। ट्रक में लदे खैर लकड़ी 20 घन मीटर की बताई गई है विभाग की टीम के द्वारा उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। खबर लिखे जाने तक प्रारंभिक जांच में अवैध तस्करी की आशंका जताई जा रही है।


Share

Check Also

एमसीबी@ विश्व आदिवासी दिवस पर गुलाब कमरो का भाजपा सरकार पर हमला,बोले…‘सत्ता मिलते ही आदिवासियों को भूल गए मुख्यमंत्री

Share मुख्यमंत्री के बधाई संदेश और सरकारी प्रचार को लेकर पूर्व विधायक ने उठाए सवाल,जल-जंगल-जमीन …

Leave a Reply