Breaking News

कोरिया,@ बचरा पोड़ी में अभाविप की 500 फीट अमर तिरंगा यात्रा,राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

Share

न कोई भेद,न कोई दूरी,बस एक पहचान-हम भारतीय हैं’ : जिला संयोजक बलबीर पुषाम
-संवाददाता-
कोरिया,10 अगस्त 2026 (घटती-घटना)।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जिला कोरिया इकाई बैकुंठपुर के नेतृत्व में संपर्क स्थान बचरा पोड़ी में 500 फीट अमर तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया, विशाल तिरंगे के साथ निकली इस यात्रा में विद्यार्थियों, युवाओं और अभाविप कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यात्रा के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया गया, तिरंगा यात्रा के दौरान बचरा पोड़ी का वातावरण देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा। विद्यार्थियों और युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में सहभागिता की तथा देश की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। 500 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली यात्रा क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र रही।
विविधता में एकता ही भारत की पहचान-इस अवसर पर अभाविप जिला संयोजक बलबीर पुषाम ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी शक्ति उसकी विविधता में निहित एकता है। अलग-अलग भाषा,संस्कृति और परंपराओं के बावजूद देशवासियों की पहचान सबसे पहले भारतीय के रूप में है, उन्होंने कहा,‘न कोई भेद,न कोई दूरी, बस एक पहचान—हम भारतीय हैं,उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
विद्यार्थियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा- यात्रा में विद्यार्थियों एवं युवाओं की सक्रिय सहभागिता रही,हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता तथा अखंडता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया, कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रप्रेम और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया गया, आयोजकों के अनुसार इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों और युवाओं में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी,अनुशासन और एकता की भावना को मजबूत करने का माध्यम बनते हैं।
ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद-कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य संजय जायसवाल, अभाविप जिला संयोजक बलबीर पुषाम एवं नगर मंत्री आयुषी साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा जिला विस्तारक अशोक यादव,सह मंत्री सिद्धार्थ,विशाल कुमार,दुष्यंत,माही,पंकज साहू, राहुल, भरत एवं दीपन मानिकपुरी सहित अभाविप के कार्यकर्ता और विद्यार्थी बड़ी संख्या में शामिल हुए,अभाविप की ओर से आयोजित इस 500 फीट अमर तिरंगा यात्रा ने बचरा पोड़ी क्षेत्र में राष्ट्र भक्ति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
विशाल तिरंगे के साथ विद्यार्थियों और युवाओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष रूप से प्रभावशाली बनाया।


Share

Check Also

एमसीबी@ विश्व आदिवासी दिवस पर गुलाब कमरो का भाजपा सरकार पर हमला,बोले…‘सत्ता मिलते ही आदिवासियों को भूल गए मुख्यमंत्री

Share मुख्यमंत्री के बधाई संदेश और सरकारी प्रचार को लेकर पूर्व विधायक ने उठाए सवाल,जल-जंगल-जमीन …

Leave a Reply