Breaking News

अम्बिकापुर@डॉ. आरसी आर्या,मेडिकल कॉलेज अस्पताल अधीक्षक

Share

नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दबाने 8 लाख का सौदा, 7 नामजद समेत अन्य पर केस

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,10 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। कोतवाली थाना क्षेत्र में आदिवासी नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले को दबाने के लिए समझौते का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़त परिवार पर दबाव बनाने और आरोपी से समझौता कराने की कोशिश के आरोप में पंचनामा में हस्ताक्षर करने वाले सात लोगों समेत अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। आरोप है कि पीडि़त परिवार को आरोपी से 8 लाख रुपए दिलाने का प्रस्ताव दिया गया था। जानकारी के अनुसार नाबालिग छात्रा 20 जुलाई को उप सरपंच के घर काम करने गई थी। वह वहां घरेलू काम और खाना बनाने का काम करती थी। आरोप है कि इसी दौरान उप सरपंच के पति तरुण जायसवाल ने उसे मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाकर दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजन को दी। मामला सामने आने के बाद आरोपी पक्ष की ओर से समझौते का प्रयास किए जाने का आरोप है। 21 जुलाई को पीडि़ता के पिता को 8 लाख रुपए देने का प्रस्ताव दिया गया और इस संबंध में पंचनामा तैयार कराया गया। इसमें 4 लाख रुपए तत्काल तथा शेष 4 लाख रुपए फरवरी 2027 में धान बेचने के बाद देने का उल्लेख बताया गया है। पंचनामा में सात लोगों के हस्ताक्षर भी हैं। परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
रिपोर्ट के बाद फरार हुआ आरोपी, बिहार से गिरफ्तार : पीडि़ता ने 22 जुलाई को कोतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। अपराध दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने तलाश के बाद उसे 6 अगस्त को पटना, बिहार से गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
पुलिस ने पीडि़त परिवार पर केस दर्ज नहीं कराने के लिए दबाव बनाने के आरोप में विवेक पैकरा,अशोक जायसवाल,सरजू तिर्की,नान साय, नोहर साय,किशुन राम और जगजीवन राम समेत अन्य के खिलाफ भी अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ धारा 21(2),249(बी) और 351(2) के तहत कार्रवाई की गई है।


Share

Check Also

एमसीबी@ विश्व आदिवासी दिवस पर गुलाब कमरो का भाजपा सरकार पर हमला,बोले…‘सत्ता मिलते ही आदिवासियों को भूल गए मुख्यमंत्री

Share मुख्यमंत्री के बधाई संदेश और सरकारी प्रचार को लेकर पूर्व विधायक ने उठाए सवाल,जल-जंगल-जमीन …

Leave a Reply