Breaking News

अम्बिकापुर@ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाली सीएसए विद्यावती टोप्पो के परिजनों को एचपीसीएल ने दी 20 लाख रुपये की अनुग्रह राशि

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,07 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने मानवीय पहल करते हुए ड्यूटी के दौरान पिछले वर्ष हुई हत्या की शिकार कस्टमर सेल्स एग्जीक्यूटिव (सीएसए) विद्यावती टोप्पो के परिजनों को 20 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की। घटना के लगभग दस माह बाद आयोजित कार्यक्रम में मृतका के माता-पिता को चेक सौंपकर कंपनी ने उनके प्रति अपनी संवेदना और जिम्मेदारी व्यक्त की। मैनपाट के सैला रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में एचपीसीएल के महाप्रबंधक समीर एक्का एवं मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अर्नब चटर्जी ने मृतका के पिता हीरालाल उरांव तथा माता सुमंती को 20 लाख रुपये का चेक सौंपा। इस अवसर पर महाप्रबंधक समीर एक्का ने कहा कि सीएसए एचपीसीएल परिवार का महत्वपूर्ण सदस्य होता है,जो हर परिस्थिति में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करता है। उन्होंने कहा कि यह अनुग्रह राशि परिवार के प्रति कंपनी की संवेदनशीलता और सहयोग का प्रतीक है। कार्यक्रम में दिवंगत विद्यावती टोप्पो की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र सिंह ने किया,जबकि आभार प्रदर्शन संदीप त्रिपाठी ने किया। इस दौरान नंगे पांव सत्याग्रह के राजेश सिंह सिसोदिया,मृतका की बहन सविता टोप्पो,अन्य परिजन,अंबिकापुर विक्रय क्षेत्र के डीलर, कस्टमर सेल्स एग्जीक्यूटिव तथा एचपीसीएल के अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Share

Check Also

सूरजपुर@ मुफ्त सफर नहीं मिला तो निजी सुरक्षा गार्ड ने बीच रास्ते रुकवाई स्कूल बस,चालक पर बंदूक तानकर की मारपीट

Share बाइक से पीछा कर काली मंदिर के पास रोकी बस,छात्र-छात्राओं के सामने की वारदात …

Leave a Reply