Breaking News

अम्बिकापुर@स्वतंत्रता दिवस पर सेवा किटी समूहआयोजित करेगा निबंध लेखन प्रतियोगिता

Share


स्वतंत्र भारत में युवा आक्रोश : कारण और समाधान’ विषय पर विद्यार्थी रखेंगे अपने विचार

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,07 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सेवा किटी समूह द्वारा विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक जागरूकता एवं चिंतनशीलता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का विषय ‘स्वतंत्र भारत में युवा आक्रोश : कारण और समाधान’ रखा गया है। इसमें हाईस्कूल एवं महाविद्यालय स्तर के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। आयोजन 9 अगस्त (रविवार) को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक शासकीय कन्या शाला, अंबिकापुर में आयोजित होगा। प्रतियोगिता के सफल संचालन की जिम्मेदारी दीपमाला सिंह, सुनीता दास, हिना परवीन, बोनी डे, अंजना परिहार एवं स्मिता तिवारी को सौंपी गई है। प्रतियोगिता के विजेताओं को स्मृति चिन्ह, प्रमाणपत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। सेवा किटी समूह की संयोजिका वंदना दत्ता ने जिले के सभी हाईस्कूल एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने विचारों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान देने की अपील की है।


Share

Check Also

सूरजपुर@ मुफ्त सफर नहीं मिला तो निजी सुरक्षा गार्ड ने बीच रास्ते रुकवाई स्कूल बस,चालक पर बंदूक तानकर की मारपीट

Share बाइक से पीछा कर काली मंदिर के पास रोकी बस,छात्र-छात्राओं के सामने की वारदात …

Leave a Reply