Breaking News

अम्बिकापुर@ परवाज’ कार्यक्रम में छात्राओं से खुला संवाद,तस्करी,नशा और मानसिक स्वास्थ्य पर किया जागरूक

Share


सेवा किटी समूह ने सरगावां स्कूल की छात्राओं को शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का दिया संदेश, निःशुल्क सेनेटरी पैड भी वितरित किए…
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,05 अगस्त 2026 (घटती-घटना)।
सेवा किटी समूह द्वारा संचालित ‘परवाज़’ कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरगावां में कक्षा 11वीं एवं 12वीं की छात्राओं के साथ समसामयिक एवं संवेदनशील सामाजिक विषयों पर संवाद आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेवा किटी समूह की संस्थापिका वंदना दत्ता एवं सदस्य दीपमाला सिंह ने छात्राओं से खुलकर चर्चा करते हुए उनकी व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के समाधान पर मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं की तस्करी, नशे की बढ़ती प्रवृत्ति,अवसाद,तनाव,मानसिक स्वास्थ्य तथा संस्कारयुक्त जीवनशैली जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। वंदना दत्ता ने कहा कि परिवार और विद्यालय में अनुशासन एवं मर्यादा का पालन प्रत्येक छात्रा का दायित्व है। उन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण में महिलाओं और बालिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए समाज को जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि‘बेटियां परिवार के लिए सीढ़ी नहीं, बल्कि उसका मजबूत सम्बल बनें। ‘दीपमाला सिंह ने बताया कि सेवा किटी समूह जरूरतमंद बालिकाओं को शिक्षा एवं अन्य आवश्यकताओं के लिए आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराएगा। साथ ही शासन द्वारा छात्राओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं की भी विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरित किए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार सिंह सहित अध्यापिका सुजाता सिंह,रेखा सिंह एवं पूर्णिमा सिंह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय परिवार ने सेवा किटी समूह के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे छात्राओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में उपयोगी पहल बताया।


Share

Check Also

सूरजपुर@ 16 महीने बाद तत्कालीन तहसीलदार संजय राठौर पर एफआईआर

Share ‘घटती-घटना’ ने जिन सवालों को उठाया था…अब उन्हीं आरोपों की होगी आपराधिक जांच…खोजी खबरों …

Leave a Reply