Breaking News

अम्बिकापुर@महापौर ने प्रतीक्षा बस स्टैंड का किया निरीक्षण,व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,05 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। महापौर मंजूषा भगत एवं निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी ने मंगलवार को प्रतीक्षा अंतरराज्यीय बस स्टैंड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से चर्चा कर बस स्टैंड को व्यवस्थित बनाने पर सहमति बनाने की पहल की। निरीक्षण के दौरान निगम स्वामित्व की दुकानों से अवैध कब्जा हटाने, दुकानों के सामने सामान व्यवस्थित रखने,यूरिनल,टॉयलेट,नालियों व परिसर की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए वाटर कूलर,वाटर एटीएम और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा गया। महापौर ने वेटिंग हॉल के नवीनीकरण,शेड के नीचे हुए अतिक्रमण हटाने, रैन बसेरा को व्यवस्थित करने तथा बस स्टैंड भवन व परिसर की मरम्मत कराने पर भी जनप्रतिनिधियों,व्यापारियों और अधिकारियों के साथ चर्चा की। निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य, पार्षद एवं निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ परवाज’ कार्यक्रम में छात्राओं से खुला संवाद,तस्करी,नशा और मानसिक स्वास्थ्य पर किया जागरूक

Share ‘सेवा किटी समूह ने सरगावां स्कूल की छात्राओं को शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का …

Leave a Reply