-संवाददाता-
अम्बिकापुर,05 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने सरगुजा संभाग विश्वविद्यालय अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपकर छात्रहित से जुड़े लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण की मांग की। ज्ञापन में मुख्य वार्षिक परीक्षा 2026 के अनुत्तीर्ण एवं अनुपस्थित विद्यार्थियों के लिए पूरक परीक्षा के साथ विशेष परीक्षा आयोजित करने,पुनर्मूल्यांकन व पुनर्गणना के लंबित परिणाम जारी करने तथा यूएफएम और विथहेल्ड प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण करने की मांग की गई। एनएसयूआई ने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया जारी होने के कारण परीक्षा व परिणाम में देरी से विद्यार्थियों का पूरा शैक्षणिक वर्ष प्रभावित हो सकता है। इस दौरान उपाध्यक्ष गौतम गुप्ता सहित अमन सिंह, मनीष सोनी, प्रिंस, अभिषेक और इलेश सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur