Breaking News

अम्बिकापुर@सरगुजा संभाग के 850 तीर्थयात्री अयोध्या धाम दर्शन के लिए विशेष ट्रेन से रवाना

Share

महापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने हरी झंडी दिखाकर विशेष ट्रेन को किया रवाना

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,05 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा संचालित श्री रामलला (अयोध्या धाम) दर्शन योजना के अंतर्गत आज 05 अगस्त 2026 को सरगुजा संभाग के 850 तीर्थयात्रियों को लेकर विशेष ट्रेन अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। विशेष ट्रेन को महापौर,अंबिकापुर श्रीमती मंजूषा भगत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। योजना के जिला स्तरीय नोडल अधिकारी एवं उप संचालक, समाज कल्याण विभाग श्री व्ही.के. उके ने बताया कि जिला सरगुजा से कुल 170 तीर्थयात्री अयोध्या धाम दर्शन के लिए रवाना हुए हैं। इनमें जनपद पंचायत अंबिकापुर से 18,उदयपुर से 18, लखनपुर से 18,लुण्ड्रा से 18,बतौली से 18, सीतापुर से 18 तथा मैनपाट से 18 तीर्थयात्री शामिल हैं। इसके अलावा नगर निगम अंबिकापुर से 30, नगर पंचायत लखनपुर से 07 तथा नगर पंचायत सीतापुर से 07 तीर्थयात्री यात्रा में शामिल हुए हैं। उन्होंने बताया कि अयोध्या धाम दर्शन के लिए रवाना हुई विशेष ट्रेन 08 अगस्त 2026 को वापस लौटेगी। यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। विशेष ट्रेन के प्रस्थान के अवसर पर जिला पंचायत सरगुजा की अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह,नगर निगम अंबिकापुर के सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी, जनप्रतिनिधिगण एवं पार्षदगण उपस्थित रहे। साथ ही टूरिज्म बोर्ड सरगुजा संभाग के क्षेत्रीय अधिकारी श्री आशीष वर्मा, रेलवे एवं आईआरसीटीसी के अधिकारी-कर्मचारी तथा समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे। श्री रामलला (अयोध्या धाम) दर्शन योजना के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को अयोध्या धाम में भगवान श्री रामलला के दर्शन का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। इस पहल से श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं आध्यात्मिक यात्रा का लाभ मिल रहा है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ परवाज’ कार्यक्रम में छात्राओं से खुला संवाद,तस्करी,नशा और मानसिक स्वास्थ्य पर किया जागरूक

Share ‘सेवा किटी समूह ने सरगावां स्कूल की छात्राओं को शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का …

Leave a Reply