Breaking News

अम्बिकापुर@ शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,04 अगस्त 2026 (घटती-घटना)।
गांधीनगर थाना पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। पुलिस के अनुसार,पीडि़ता की परिजन ने थाना गांधीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 2 अगस्त 2026 की देर रात ग्राम खलिबा निवासी सुरेन्द्र चेरवा उनकी नाबालिग बेटी को पसंद करने और शादी करने का झांसा देकर मोटर साइकिल से अपने साथ ले गया। आरोप है कि आरोपी ने पीडि़ता के साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन नाबालिग को आरोपी के घर से वापस लेकर आए। प्रार्थिया की शिकायत पर थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 497/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान महिला पुलिस अधिकारी ने पीडि़ता का बयान दर्ज किया। पीडि़ता ने अपने कथन में बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने सुरेन्द्र चेरवा (20 वर्ष), पिता सुखलाल चेरवा,निवासी ग्राम खलिबा,थाना गांधीनगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक दिलीप दुबे, प्रशिक्षु उप निरीक्षक भारतीय मार्कण्डेय,सहायक उप निरीक्षक सुभाष ठाकुर, आरक्षक कुंदन पाण्डेय, भीम सिंह,उमेश गुप्ता एवं दीपक सोनवानी की सक्रिय भूमिका रही।


Share

Check Also

रामानुजगंज@कपड़ा दुकान में भीषण आग,50 लाख से अधिक का नुकसान

Share -संवाददाता-रामानुजगंज,04 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। नगर के स्टेट बैंक रोड स्थित एक कपड़ा व्यवसायी की …

Leave a Reply