मैनपाट के सरभंजा डुमरगोड़ा की घटना,सिर और कूल्हे को नोचा
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,04 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। मैनपाट क्षेत्र में जंगली भालू के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला मंगलवार सुबह जंगल में खुखड़ी बीनने गई थी,तभी भालू ने उस पर हमला कर दिया। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मैनपाट के सरभंजा ग्राम पंचायत अंतर्गत डुमरगोड़ा निवासी कुंती माझी,पति शिवकुमार माझी मंगलवार सुबह करीब 6 बजे अन्य लोगों के साथ जंगल में खुखड़ी बीनने गई थी। इसी दौरान झाडिय़ों में छिपे भालू ने उस पर अचानक हमला कर दिया। भालू ले महिला के सिर व कूल्हे को नोच कर जख्मी कर दिया। साथ में खुखड़ी बीन रहे लोगों के चिल्लाने की आवज सूनकर भालू वहां से भाग गया। भालू द्वारा गंभीर रूप से जख्मी किए जाने से महिला बेहोश हो गई। साथ में खुखड़ी बीनने गए लोगों ने महिला के घर आकर घटना की जानकारी उसके परिजन को दी। परिजन जंगल से उसे घर लाए और एंबुलेंस से उसे कमलेश्वरपुर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur