Breaking News

खड़गवा @ थाना प्रभारी की पहल लाई रंगः जनजागरूकता अभियान से खड़गवां में सड़क हादसों पर लगी लगाम

Share

गांव-गांव पहुंचकर लोगों को किया जागरूक,हेलमेट और यातायात नियमों के पालन से दुर्घटनाओं में आई कमी
-राजेन्द्र शर्मा-
खड़गवा,04 अगस्त 2026 (घटती-घटना)।
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों में सुरक्षित यातायात की आदत विकसित करने के उद्देश्य से खड़गवां थाना पुलिस द्वारा चलाया जा रहा जनजागरूकता अभियान अब सकारात्मक परिणाम देने लगा है, थाना प्रभारी के नेतृत्व में गांव-गांव पहुंचकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया, जिसका असर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में उल्लेखनीय कमी के रूप में सामने आ रहा है, थाना प्रभारी ने केवल चालानी कार्रवाई तक सीमित रहने के बजाय जनसंपर्क और संवाद का रास्ता अपनाया, उन्होंने ग्राम पंचायतों, सार्वजनिक स्थानों और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से सीधे संवाद कर सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाया,अभियान के दौरान युवाओं,वाहन चालकों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों को बताया गया कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी बाध्यता नहीं,बल्कि स्वयं और दूसरों के जीवन की सुरक्षा का सबसे प्रभावी माध्यम है।
यातायात नियमों के पालन का दिया संदेश-अभियान के दौरान पुलिस ने हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, तेज रफ्तार से बचने, मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन नहीं चलाने, ओवरलोडिंग से परहेज करने तथा शराब या नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील की, लोगों को यह भी समझाया गया कि एक छोटी-सी लापरवाही किसी परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन सकती है।
जागरूकता से बदली लोगों की सोच-स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पहले क्षेत्र में लापरवाही के कारण सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं अक्सर सामने आती थीं, लेकिन लगातार चल रहे जागरूकता अभियान के बाद लोगों के व्यवहार में बदलाव दिखाई देने लगा है, अब अधिकतर वाहन चालक हेलमेट पहनकर यात्रा कर रहे हैं और यातायात नियमों का पालन करने के प्रति पहले से अधिक सजग हुए हैं।
पुलिस की पहल बनी मिसाल- खड़गवां थाना पुलिस की यह पहल इस बात का उदाहरण बन रही है कि केवल दंडात्मक कार्रवाई से अधिक प्रभावी परिणाम जनजागरूकता के माध्यम से प्राप्त किए जा सकते हैं, थाना प्रभारी द्वारा शुरू किया गया यह अभियान सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में सफल साबित हो रहा है,स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे,जिससे सड़क दुर्घटनाओं में और अधिक कमी लाई जा सके तथा क्षेत्र में सुरक्षित यातायात का वातावरण स्थापित हो।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,04 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गांधीनगर थाना पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर …

Leave a Reply