Breaking News

लखनपुर@भगवा ध्वज को गुरु मानकर गुरुपूर्णिमा पर पूजन, संघ का आह्वान

Share

लखनपुर,02 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड लखनपुर द्वारा गुरुपूर्णिमा के अवसर पर गुरु पूजन का कार्यक्रम सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया। इसमें परम पवित्र भगवा ध्वज को गुरु के रूप में पूजन कर समर्पण किया गया।
इस अवसर पर संघ के विभाग प्रचारक श्री हेमंत नाग का ओजस्वी उद्बोधन हुआ। उन्होंने भगवा ध्वज को गुरु मानकर आराधना करने का महत्व बताया तथा देशवासियों को भगवे के गर्वपूर्ण इतिहास से अवगत कराया। कार्यक्रम में धार्मिक न्यास एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर लखनपुर संघ चालक डॉ. रवि भूषण पाण्डेय ने पूरे समाज से एकजुट रहकर भगवे के प्रति समर्पण का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी से गौ संवर्धन जिला सदस्य यतेन्द्र पांडेय, विस्तारक यशराज सिंह, संपर्क प्रमुख प्रदीप गुप्ता, सुरेन्द्र साहू, हरविन्द्र अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, सत्यनारायण तिवारी, सुरेश गुप्ता, मदन राजवाड़े, सचिन अग्रवाल, अनिल गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता, कन्हैया लाल साहू, महेश्वर राजवाड़े, लक्षमन सिंह सिसौदिया, कुंजबिहारी गुप्ता, शशीधर पांडेय, अजय कांत गुप्ता, राम सागर साहू, गुपुत गुप्ता, शैलेन्द्र गुप्ता, भुपेन्द्र जायसवाल, पशेन्द्र राजवाड़े, शैलेश पांडेय, जयपाल साहू, मुकेश साहू, हरि साहू सहित बजरंग दल, विहिप, भाजपा और संघ के स्वयंसेवकों ने भाग लिया।


Share

Check Also

खड़गवां@ जांच या शिकायतकर्ता से जवाब-तलब? एफएमडी टीकाकरण जांच पर उठे नए सवाल

Share रायपुर से आई जांच समिति के रवैये पर शिकायतकर्ता ने लगाए गंभीर आरोप,फोन पर …

Leave a Reply