Breaking News

अम्बिकापुर@नाबालिग आदिवासी बालिका से दुष्कर्म के विरोध में भाजयुमो का प्रदर्शन,आरोपी का पुतला दहन कर सौंपा ज्ञापन

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,01 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले में नाबालिग आदिवासी बालिका के साथ हुए कथित दुष्कर्म की घटना के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) एवं भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोपी का पुतला दहन किया और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसौदिया के आह्वान पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस के परसा मंडल अध्यक्ष,पूर्व सरपंच तथा उनके परिजनों द्वारा पीडि़ता के परिवार पर आर्थिक प्रलोभन देकर समझौते का दबाव बनाया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पीडि़त परिवार ने इस कथित दबाव को अस्वीकार करते हुए पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। भाजयुमो समलाया मंडल एवं परसा मंडल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी तरुण जायसवाल के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए उसका पुतला दहन किया और कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान जिला महामंत्री विनोद हर्ष, महामंत्री अरुणा सिंह, जन्मेजय मिश्रा,रवि विश्वकर्मा,समीर श्रीवास्तव,अनीश सिंह,अविनाश मंडल, मंडल अध्यक्ष आयुष दुबे,रोहन मंडल सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share

Check Also

विश्रामपुर/सूरजपुर@ तीन वर्षों से बंद पड़ा निजी ट्रांसफार्मर हटाया गया

Share नगर पंचायत उपाध्यक्ष अंशुल गोयल की पहल लाई रंग,फौजी गली के लोगों को मिली …

Leave a Reply