Breaking News

अम्बिकापुर@स्कूल जाने वाले नाबालिग चला रहे वाहन तो सावधान! अब पहले काउंसलिंग,फिर चालान और कानूनी कार्रवाई

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,01 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। जिले में नाबालिगों द्वारा दोपहिया वाहन चलाने की बढ़ती प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए सरगुजा पुलिस ने विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। पुलिस अब स्कूलों में पहुंचकर छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दे रही है। वहीं, नाबालिग के वाहन चलाते मिलने पर उसके अभिभावकों को बुलाकर पहले काउंसलिंग की जाएगी, इसके बाद भी सुधार नहीं होने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी और अन्य वैधानिक कार्रवाई होगी। डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देश पर जिले के सभी थाना-चौकी और यातायात पुलिस की टीमें स्कूलों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम चला रही हैं। अभियान के तहत मल्टीपरपस स्कूल और डी हिलॉक्स स्कूल सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा, हेलमेट की अनिवार्यता और बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने के जोखिम के बारे में बताया गया। पुलिस ने जिले के सभी स्कूलों के प्राचार्यों और प्रधानपाठकों से भी कहा है कि बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस किसी भी छात्र-छात्रा को दोपहिया वाहन से स्कूल आने की अनुमति न दें। यदि कोई छात्र वाहन चलाते पाया जाता है तो इसकी जानकारी अभिभावकों को दी जाए। अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन लेकर आने वाले छात्रों से ड्राइविंग लाइसेंस और हेलमेट की जांच भी की तथा उन्हें नियमों का पालन करने की समझाइश दी। पुलिस का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य दंड देना नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में नाबालिगों की जान बचाना और सुरक्षित यातायात संस्कृति विकसित करना है।
अभिभावकों के लिए पुलिस की अपील : सरगुजा पुलिस ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी परिस्थिति में अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए न दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जागरूकता अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


Share

Check Also

विश्रामपुर/सूरजपुर@ तीन वर्षों से बंद पड़ा निजी ट्रांसफार्मर हटाया गया

Share नगर पंचायत उपाध्यक्ष अंशुल गोयल की पहल लाई रंग,फौजी गली के लोगों को मिली …

Leave a Reply