Breaking News

अम्बिकापुर@स्वर सम्राट मोहम्मद रफी को दी श्रद्धांजलि,सियानगुड़ी में गूंजे सदाबहार गीत

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,01 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। अनामिका वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित सियानगुड़ी डे-केयर सेंटर में शुक्रवार को स्वर सम्राट मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि एवं संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों ने रफी के सदाबहार गीत प्रस्तुत कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्था सहयोगी श्रीमती जानकी सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में सियानगुड़ी के वरिष्ठ सदस्य श्याम सुंदर शर्मा ने मोहम्मद रफी के लोकप्रिय गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर उपस्थित वरिष्ठजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान रफी के भारतीय संगीत जगत में अतुलनीय योगदान को याद करते हुए सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर अनंत राम कोस्टा, रमेश चंद्र, रमेश दत्त मिश्रा, के.के. सिंह, सुशील श्रीवास्तव, चंद्रपाल सिंह, विजय शंकर सिंह, रामप्रवेश यादव, नर्मद सिंह, भोलाप्रसाद गुप्ता और लक्ष्मण देव सिंह सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संगीत शिक्षक विकास रजक तथा संस्था के कर्मचारी दुजेष्वरी पैकरा, सुदित कुशवाहा, विकास सिंह और कुश कुमार सिंह का विशेष सहयोग रहा। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ते हुए उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना तथा संगीत के माध्यम से आनंद, आत्मीयता और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। समापन पर सभी ने मोहम्मद रफी के अमर गीतों को सदैव प्रेरणादायक बताते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।


Share

Check Also

विश्रामपुर/सूरजपुर@ तीन वर्षों से बंद पड़ा निजी ट्रांसफार्मर हटाया गया

Share नगर पंचायत उपाध्यक्ष अंशुल गोयल की पहल लाई रंग,फौजी गली के लोगों को मिली …

Leave a Reply