Breaking News

अम्बिकापुर@नाबालिगों की ड्राइविंग रोकने सरगुजा पुलिस का विशेष अभियान,स्कूलों में पहुंचकर किया जा रहा जागरूक

Share


बिना लाइसेंस वाहन चलाने वाले छात्रों के अभिभावकों की होगी काउंसलिंग,नियमों की अनदेखी पर होगी वैधानिक कार्रवाई

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,31 जुलाई 202६ (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस ने नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की बढ़ती प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए जिलेभर में विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देशन में थाना, चौकी एवं यातायात पुलिस की टीमें स्कूलों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी दे रही हैं। अभियान का उद्देश्य नाबालिगों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाना और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करना है। अभियान के तहत विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाहन नहीं चलाने, हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी जा रही है। साथ ही उन्हें स्कूल आने-जाने के लिए अधिकृत स्कूल वाहन या परिजनों के साथ यात्रा करने की सलाह दी गई। पुलिस ने जिले के सभी विद्यालयों के प्राचार्यों और प्रधान पाठकों से भी अपील की है कि बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस दोपहिया वाहन से आने वाले छात्रों को विद्यालय आने की अनुमति न दें। यदि कोई नाबालिग वाहन चलाते हुए पाया जाता है तो उसके अभिभावकों को बुलाकर काउंसलिंग की जाएगी। सुधार नहीं होने की स्थिति में मोटर वाहन अधिनियम के तहत चलानी एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने वाहन लेकर स्कूल पहुंचे छात्रों से ड्राइविंग लाइसेंस और हेलमेट के संबंध में पूछताछ भी की तथा उन्हें नियमों के उल्लंघन पर होने वाली कार्रवाई से अवगत कराया। सरगुजा पुलिस ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को किसी भी परिस्थिति में वाहन चलाने के लिए न दें और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करें। पुलिस का यह जागरूकता अभियान आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगा।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ डीआईजी-एसएसपी राजेश अग्रवाल ने किया रक्षित केंद्र का वार्षिक निरीक्षण उत्कृष्ट जवान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,31 जुलाई 202६ (घटती-घटना)। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल ने शुक्रवार को रक्षित …

Leave a Reply