Breaking News

अम्बिकापुर@ खेतों में पहुंचे टी.एस. बाबा,किसानों से किया संवाद,फसलों की स्थिति का लिया जायजा

Share

सरगुजा महाराज ने कहा…धरती से जुड़ाव ही सच्चे नेतृत्व की पहचान,किसान की समृद्धि से ही प्रदेश का विकास संभव
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,30 जुलाई 2026 (घटती-घटना)।
सरगुजा के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं लोकप्रिय नेता तथा पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. बाबा ने अपने खेतों का भ्रमण कर किसानों से खेती-किसानी की स्थिति पर संवाद किया। इस दौरान उन्होंने फसलों की वर्तमान स्थिति, बारिश के प्रभाव,सिंचाई व्यवस्था तथा किसानों को आ रही समस्याओं की जानकारी ली और उनके अनुभव भी साझा किए। खेतों में किसानों के बीच सहज रूप से पहुंचे टी.एस. बाबा ने कहा कि धरती से जुड़ाव ही सच्चे नेतृत्व की पहचान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आधार कृषि है और किसान समृद्ध होंगे तो प्रदेश भी समृद्ध होगा। किसानों की मेहनत और उनके योगदान का सम्मान करना समाज और शासन दोनों की जिम्मेदारी है। भ्रमण के दौरान किसानों ने खेती से जुड़ी विभिन्न चुनौतियों और सुझावों से उन्हें अवगत कराया। टी.एस. बाबा ने किसानों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेती केवल आजीविका का साधन नहीं,बल्कि हमारी संस्कृति और आत्मनिर्भरता का आधार भी है। खेतों में हुए इस आत्मीय संवाद को किसानों ने सकारात्मक पहल बताते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों का सीधे खेतों में पहुंचकर वास्तविक स्थिति जानना किसानों का मनोबल बढ़ाने वाला कदम है।


Share

Check Also

प्रतापपुर@ प्रतापपुर और जरही में डेंगू-चिकनगुनिया रोकथाम के लिए चला लार्वा नियंत्रण अभियान,टेमीफॉस का किया गया छिड़काव

Share घर-घर सर्वे कर मच्छरों के प्रजनन स्थलों की पहचान,लोगों से सप्ताह में एक दिन …

Leave a Reply