Breaking News

अम्बिकापुर @ गुरु रविदास की जन्मस्थली से आई पावन मिट्टी व जल कलश का अंबिकापुर में भव्य स्वागत

Share

पूजा-अर्चना के बाद निकाली गई कलश यात्रा,भाजपा पदाधिकारियों ने श्रद्धापूर्वक रायपुर के लिए किया रवाना
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,30 जुलाई 2026 (घटती-घटना)।
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनकी जन्मस्थली सिर गोवर्धनपुर (वाराणसी) से लाई गई पावन मिट्टी एवं जल कलश का गुरुवार को अंबिकापुर में भव्य स्वागत किया गया। भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ की 12 सदस्यीय टोली डॉ. सनम जांगड़े एवं हरिनाथ खूँटे के नेतृत्व में इस पावन कलश को लेकर रायपुर जा रही है। अंबिकापुर पहुंचने पर भाजपा जिला सरगुजा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से पूजा-अर्चना कर पावन मिट्टी एवं जल कलश का स्वागत किया। इसके बाद महाराणा प्रताप चौक से श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक वातावरण और जयघोष के बीच टोली को रायपुर के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि गुरु रविदास महाराज के समरसता, समानता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह पावन कलश यात्रा निकाली जा रही है। यह आयोजन समाज में सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, महापौर मंजूषा भगत,जिला महामंत्री विनोद हर्ष, अरुणा सिंह, हरमिंदर सिंह टिन्नी, विकास पांडेय, वैभव सिंह देव, चंद्रिका यादव, राधा रवि, मनोज कंसारी, शुभांगी बिहाड़े, आर. डी. चौहान, प्रिया सिंह, राजेन्द्र जायसवाल, रविकांत उराँव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Share

Check Also

प्रतापपुर@ प्रतापपुर और जरही में डेंगू-चिकनगुनिया रोकथाम के लिए चला लार्वा नियंत्रण अभियान,टेमीफॉस का किया गया छिड़काव

Share घर-घर सर्वे कर मच्छरों के प्रजनन स्थलों की पहचान,लोगों से सप्ताह में एक दिन …

Leave a Reply