राजपुर,30 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राजपुर की सर्व नवीन सोनार समाज इकाई को सरगुजा संभाग स्तरीय सम्मेलन में विशेष सम्मान से नवाजा गया। अंबिकापुर के होटल अलंकार ग्रीन में आयोजित सम्मान समारोह एवं सामाजिक सम्मेलन में समाज की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।कार्यक्रम में राजपुर इकाई के अध्यक्ष सुरेश कुमार सोनी सहित पदाधिकारियों को शाल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मेलन में सरगुजा संभाग के विभिन्न जिलों से समाज के पदाधिकारी,वरिष्ठजन और सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। वक्ताओं ने राजपुर इकाई द्वारा संचालित जनकल्याणकारी गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि कन्या विवाह सहायता, वृद्धजन सहयोग, दाह संस्कार सहायता, मंदिरों में भंडारा, पक्षियों के लिए दाना-पानी, पशुओं के लिए चारा एवं पेयजल तथा गर्मी में राहगीरों के लिए प्याऊ जैसी योजनाओं से समाज में सेवा और सहयोग की भावना मजबूत हुई है।
सम्मान के बाद अध्यक्ष सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि यह सम्मान पूरे राजपुर समाज का सम्मान है। उन्होंने सभी सदस्यों, वरिष्ठजनों एवं मातृशक्ति का आभार व्यक्त करते हुए समाज सेवा के कार्यों को भविष्य में और अधिक व्यापक रूप से जारी रखने का संकल्प दोहराया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur