Breaking News

अम्बिकापुर@खाट पर घायल युवक को एक किलोमीटर तक कंधों पर ढोया

Share


रेवापुर में सडक नहीं,एंबुलेंस तक पहुंचाने में ग्रामीणों को करनी पड़ी मशक्कत

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,30 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के दरिमा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत रेवापुर में सडक सुविधा के अभाव की तस्वीर एक बार फिर सामने आई है। गांव के एक युवक के पेट में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को करीब एक किलोमीटर तक खटिया पर उठाकर ले जाना पड़ा, तब कहीं जाकर एंबुलेंस तक पहुंचाया जा सका। घटना का वीडियो सामने आने के बाद गांव में सडक जैसी बुनियादी सुविधा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव तक सडक नहीं होने से आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाना बेहद कठिन हो जाता है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जाता तो घायल की जान भी खतरे में पड़ सकती थी।
उनका कहना है कि सडक निर्माण की मांग कई बार की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। यह गांव लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज के विधानसभा क्षेत्र में आता है। ऐसे में घटना के बाद ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि आज भी यदि मरीजों को खटिया पर ढोकर एंबुलेंस तक पहुंचाना पड़ रहा है,तो यह ग्रामीण विकास के दावों की वास्तविक तस्वीर है। अब ग्रामीणों की नजर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर है कि इस समस्या का स्थायी समाधान कब तक किया जाता है और गांव को सडक जैसी बुनियादी सुविधा कब उपलब्ध कराई जाती है।


Share

Check Also

प्रतापपुर@ प्रतापपुर और जरही में डेंगू-चिकनगुनिया रोकथाम के लिए चला लार्वा नियंत्रण अभियान,टेमीफॉस का किया गया छिड़काव

Share घर-घर सर्वे कर मच्छरों के प्रजनन स्थलों की पहचान,लोगों से सप्ताह में एक दिन …

Leave a Reply